आज की ताजा खबरनौकरियाँहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में बाहरी राज्यों से कितने युवा लगे सरकारी नौकरी ? HPSC ने जारी किए ये आंकड़े

Yuva Haryana : हरियाणा में जब भी किसी भर्ती का रिजल्ट आता है तो बाहरी राज्यों के युवाओं को सरकारी रोजगार देने का मुद्दा गरमाया रहता है। ऐसे में हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने आंकड़े जारी किए है।

एचपीएससी ने दावा किया है कि पिछले दो साल में सामान्य वर्ग की 22.3 प्रतिशत नौकरियों बाहरी उम्मीदवारों को मिली है।

जनवरी 2024 से अब तक आयोग ने 4437 पदों पर भर्ती पूरी कर विभागों को सिफारिश भेजी है। सामान्य वर्ग के 2216 युवा है और इनमें 494 उम्मीदवार हरियाणा से बाहर के थे।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

इन राज्यों से इतने युवाओं को यहां मिला रोजगार
राजस्थान – 107
दिल्ली – 98
पंजाब – 91
यूपी – 80
हिमाचल – 34
उत्तराखंड – 24
चंडीगढ़ – 19
बिहार, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर – 8-8
महाराष्ट्र – 7
केरल, गुजरात, झारखंड – 3-3
आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना – 1-1

एचपीएससी के अनुसार हरियाणा में देश का किसी भी राज्य का अभ्यर्थी नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है। हरियाणा में बाहरी लोगों के आवेदन पर कोई रोक नहीं है। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों में नियमानुसार केवल हरियाणा के अभ्यर्थियों का ही चयन होता है।

आपको बता दें कि हरियाणा में बाहरी युवाओं को रोजगार देने लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार भाजपा सरकार की घेराबंदी में जुटी हुई थी। कांग्रेस ने 17 फरवरी को हरियाणा लोक सेवा आयोग के कार्यालय का घेराव करने का ऐलान कर रखा है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

एक अहम जानकारी ये भी है कि भर्तियों में को लेकर बदलाव किए जा रहे है। एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित जानकारी के अनुसार अब पद खाली रहने पर नए सिरे से भर्ती होगी। हाल ही में साइंस पीजीटी भर्ती की मुख्य परीक्षा में 1711 में 39 अभ्यर्थी ही पास हुए। ऐसे में खाली पदों पर नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया।

इसके अलावा सरकार ने ग्रुप-डी भर्ती की चयन प्रक्रिया में संशोधन करते हुए सीईटी के अंको के आधार पर चयन करने का फैसला लिया है। अब जिन पदों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक से ज्यादा है, उन सभी पर नियुक्ति सामान्य पात्रता परीक्षा के अंको के आधार पर होगी।

हरियाणा में मौसम का बदलता रुख, कभी कोहरा तो कभी तेज धूप

First published on: February 13, 2026 01:35 PM

yuvaharyana.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए Yuva Haryana App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yuva Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading