हरियाणा: साल 2026 में सरकारी छुट्टियों की भरमार, जानें होली, रक्षाबंधन से दिवाली तक की तारीख

Yuva Haryana : हरियाणा सरकार ने अगले साल 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। सरकारी दफ्तरों में सार्वजनिक अवकाश, प्रतिबंधित अवकाश और विशेष दिवसों की घोषणा की गई है, जिनमें सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टियों की भरमार है।
सरकार की ओर से 52 शनिवार और 52 रविवार मिलाकर सरकारी कार्यालयों में कुल 124 दिनों के अवकाश की घोषणा की गई है। इनमें 20 सार्वजनिक अवकाश शामिल है। स्वैच्छिक अवकाश 13 तय किए गए है। इनमें कर्मचारी तीन अवकाश ले सकता है। यानी कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश 127 रहेंगे।
इनके अलावा औसत 30 सीएल, मेडिकल और ईएल मिलाकर कर्मचारी 157 दिन घर पर रहेंगे, जबकि 208 दिन वर्क डे रहेंगे।
एक खास बात ये है कि सरकारी कर्मचारियों को नए साल में 11 बार तीन छुट्टियां एक साथ मिलेंगी। 11 अवकाश शुक्रवार या सोमवार को पड़ रहे है। ऐसे में शनिवार और रविवार को अवकाश के चलते तीन छुट्टियां एक हो जाएंगी।
राज्य सरकार की ओर से 21 विशेष दिवस घोषित किए गए है। इनके अलावा आठ सार्वजनिक अवकाश शनिवार और रविवार को छुट्टी वाले दिन ही है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो त्योहार या अवसर साप्ताहिक अवकाश शनिवार या रविवार के दिन पड़ रहे हैं, उन्हें अलग सार्वजनिक अवकाश के रूप में शामिल नहीं किया गया है।
इनमें 1 फरवरी को गुरु रविदास जयंती, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि, 21 मार्च को ईद-उल-फितर, 19 अप्रैल को परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती, 1 नवंबर को हरियाणा दिवस और 8 नवंबर को दीपावली शामिल है।
होली से लेकर दिवाली और रक्षाबंधन तक का कौन सा त्यौहार किस तारीख को पड़ रहा है, उसकी जानकारी को लेकर सब में उत्सुकता है। आपको बता दें कि 4 मार्च को होली, 28 अगस्त को रक्षा बंधन, 20 अक्टूबर को दशहरा, 29 अक्टूबर को करवा चौथ 8 नवंबर को दीपावली का त्यौहार है।
देंखे पूरी लिस्ट

First published on: December 16, 2025 01:55 PM