हरियाणा में शिमला से ज्यादा ठंड, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ? जानिए

Yuva Haryana : हरियाणा में शिमला से ज्यादा ठंड पड़ रही है। प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और रात का तापमान तेजी से गिरने लगा है।
हरियाणा के कई शहरों की रातें शिमला से ज्यादा ठंडी हो गई है। हाल ही में दर्ज किए गए मौसम के मुताबिक महेंद्रगढ़ जिले में 7.6, हिसार और गुरुग्राम में 7.7 डिग्री सेल्सियस तापमान देखने को मिला। वहीं इस दौरान शिमला में 9.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
इनके अलावा अंबाला में रात का तापमान 14.8, करनाल में 9.5, नारनौल में 10, रोहतक में 11.4, पंचकूला में 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री कम दर्ज किया गया है। हरियाणा में सभी जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ है। मेवात व करनाल सबसे गर्म जिले रहे। दोनों शहरों में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विभाग के मुताबिक 14 नवंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है। इससे दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। रात के तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। वहीं बारिश की कोई संभावना नहीं है।
First published on: November 09, 2025 12:50 PM