आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

“वोट चोरी” पर बड़ा अभियान चलाएगी हरियाणा कांग्रेस, अब फील्ड में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी

Yuva Haryana: देशभर में वोट चोरी का आरोप लगाकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग और भाजपा पर हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी करने का बड़ा आरोप लगाने के बाद हरियाणा की कांग्रेस टीम पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गई है।

रविवार को वोट चोरी के विषय पर हरियाणा कांग्रेस ने देश की राजधानी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में बड़ा मंथन किया और भाजपा सरकार की घेराबंदी के लिए रणनीति तैयार की।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

बैठक में हरियाणा मामलों के प्रभारी बी के हरिप्रसाद, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, प्रफुल्ल गुडधे सहित सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, सभी जिला अध्यक्ष, सभी वरिष्ठ पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

हरियाणा कांग्रेस ने लिए ये फैसले

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर
  • वोट चोरी के खिलाफ फील्ड में उतरेगी पार्टी, राज्यव्यापी कार्यक्रम तय
  • 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक लोकतंत्र बचाने का अभियान चलेगा
  • करनाल में प्रदर्शन करके होगी अभियान की शुरुआत
  • हर जिले में प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपे जाएंगे
  • वोट चोरी की जांच के लिए विशेष टीमों का गठन
  • सभी जिलों में कोऑर्डिनेटर नियुक्त

ऐसे में अब प्रदेश कांग्रेस खुला मोर्चा खोलकर वोट चोरी के मुद्दे को जोर-शोर से हरियाणा में उठाएगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि संविधान को बचाने के लिए वे सड़क पर उतरेंगे और भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। उनका मानना है कि हरियाणा और पूरे देश में बड़े पैमाने पर भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर सत्ता चोरी की है इसलिए ये केवल हरियाणा की लड़ाई नहीं है, बल्कि पूरे देश की लड़ाई है।

हरियाणा में मौसम का बदलता रुख, कभी कोहरा तो कभी तेज धूप

First published on: November 10, 2025 02:12 PM

yuvaharyana.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए Yuva Haryana App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yuva Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading