आज की ताजा खबरभारतराजनीतिहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

PM मोदी से मिले हरियाणा के मुख्यमंत्री, मुलाकात के बाद क्या बोले CM सैनी ? पढ़िए

Yuva Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की हैं। इस दौरान सीएम ने पीएम से कई मुद्दों पर चर्चा की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री 25 नवंबर को हरियाणा आएंगे। गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस कार्यक्रमों के समापन अवसर पर पीएम मोदी कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

इसके अलावा, यहां गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री शामिल होंगे। सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इस दौरान सीएम ने यह भी कहा कि पीएम मोदी देश और प्रदेश के विकास को लेकर निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश को मजबूत करने में लगे है और इससे विपक्ष के नेता बौखलाए हुए है और पीएम के बारे में अनर्गल बातें करते हैं।

सीएम ने बिहार में कांग्रेस की हार और एनडीए की जीत का भी दावा किया और राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि राहुल ने कांग्रेस की जड़ तक खोद दी है। उनके रवैये से पार्टी पाताल में जा रही है। ऐसे में राहुल को सलाह है कि वह राजनीति की पाठशाला में जाकर सीखें कि राजनीति कैसे की जाती है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

सीएम नायब सैनी ने आगे कहा कि बिहार में राहुल गांधी को पता लग गया है कि कांग्रेस को जमीन नहीं मिल रही और एनडीए की सरकार बनेगी तो वह हरियाणा में वोट चोरी का आरोप लगाकर संविधान को चुनौती देने वाली राजनीति कर रहे है।

नायब सैनी ने कहा कि भाजपा काम के बल पर सत्ता में आई है और राहुल के पास कुछ कहने को नहीं है, वह अपनी पार्टी के साथ लोगों को भी भ्रमित कर रहे हैं। पहले ईवीएम खराब थी, अब वोट चोरी हो गए है, इसके अलावा विपक्ष के पास कुछ बचा ही नहीं है।

हरियाणा में मौसम का बदलता रुख, कभी कोहरा तो कभी तेज धूप

First published on: November 11, 2025 01:54 PM

yuvaharyana.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए Yuva Haryana App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yuva Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading