आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में इन सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, लेकिन इनको नहीं मिलेगा डीए

Yuva Haryana : हरियाणा में छठे वेतन आयोग के हिसाब से वेतन लेने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। सरकार द्वारा इन कर्मचारियों के डीए में पांच प्रतिशत का इजाफा किया है।

अब इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 252 प्रतिशत से बढ़कर 257 प्रतिशत हो गया है। बढ़े डीए का लाभ पहली जुलाई से मिलेगा।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

वित्त विभाग के अनुसार इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है। सभी कर्मचारियों को अगले महीने दिसंबर में मिलने वाला नवंबर का वेतन बढ़े डीए के साथ मिलेगा। साथ ही जुलाई से लेकर अक्टूबर तक का कुल चार महीने का एरियर भी दिया जाएगा।

वहीं छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बढ़े महंगाई भत्ते का लाभ नहीं मिल पाएगा, क्योंकि वित्त विभाग ने पेंशनरों के डीए में बढ़ोतरी नहीं की है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

First published on: November 16, 2025 02:50 PM

yuvaharyana.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए Yuva Haryana App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yuva Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading