हरियाणा में बढ़ेगी ठंड, इस दिन बारिश के बाद बदलेगा मौसम, जानिए Weather Update

Yuva Haryana : हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। रात और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं दिन में हल्की गर्मी भी देखने को मिल रही है।
मौसम विभाग के एक अपडेट के अनुसार हरियाणा में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री के साथ सिरसा जिले का दिन सबसे गर्म रहा तो न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री के साथ गुरुग्राम की रात सबसे ठंडी रही।
इस बीच आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग की एक और अपडेट सामने आई है। इसके अनुसार उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में चार नवंबर को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा में भी देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने हरियाणा में के पांच और छह नवंबर को उत्तरी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इसके अलावा विक्षोभ के चलते रात के तापमान में काफी गिरावट आएगी और जिससे रात के समय ठंड बढ़ेगी।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार वर्तमान में एक चक्रवातीय क्षेत्र अरब सागर पर बना हुआ है, जबकि बंगाल की खाड़ी पर बना समुद्री तूफान कमजोर होकर बिहार पर चक्रवातीय क्षेत्र के रूप में मौजूद है।
चार नवंबर की सुबह उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मध्य या पूर्वी पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसे अरब सागर से नमी भी मिलेगी।
ऐसे में हरियाणा के पंजाब से सटे क्षेत्र पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र जैसे जिलों में 5 और 6 नवंबर को बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि बाकी जिलों में एक-दो जगह बूंदाबांदी हो सकती है और ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
साथ मौसम विभाग का कहना है कि इस विक्षोभ के असर से पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होगी। इस वजह से जब यह विक्षोभ आगे निकलेगा तो रात के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आएगी।
इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहेगा।
First published on: November 03, 2025 03:32 PM