Chandigarh, November 1
On the occasion of Haryana Day, Chief Minister Nayab Singh Saini extended greetings to the people of the state and reviewed key achievements and welfare schemes. He said Haryana, which was formed on November 1, 1966, is today marching confidently on the path of innovation, infrastructure, and inclusive growth.
हरियाणा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सरकार की विभिन्न उपलब्धियों तथा योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1 नवम्बर 1966 को स्थापित हरियाणा आज इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और समावेशी विकास के मार्ग पर तेजी से अग्रसर है।

CM Nayab Singh Saini addresses Press Conference on Haryana Day
Haryana Day Celebrations | हरियाणा दिवस का उत्सव
CM extended greetings on the 60th Haryana Day.
Announced a three-day cultural festival celebrating the hard work and success of Haryana’s people. Stated that the 350th martyrdom anniversary of Guru Tegh Bahadur Ji will also be observed across the state.
मुख्यमंत्री ने 60वें हरियाणा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह उत्सव हरियाणा वासियों की श्रम, साधना और सफलता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि गुरु श्री तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष में भी पूरे प्रदेश में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
Deendayal Ladli Laxmi Yojana | दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना
Scheme launched on Pandit Deendayal Upadhyaya’s 109th birth anniversary. Till October 31, 2025, a total of 6,97,697 women applied through the app. 5,22,162 women found eligible after verification. Women aged 23 years or above with annual income below ₹1 lakh are eligible. CM transferred ₹2,100 each to 5,22,162 beneficiaries’ bank accounts digitally.
Entire process is online and transparent.
यह योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 109वीं जयंती पर शुरू की गई थी। अब तक 6,97,697 महिलाओं ने आवेदन किया, जिनमें से 5,22,162 पात्र पाई गईं। 23 वर्ष या उससे अधिक आयु और वार्षिक आय ₹1 लाख से कम वाली महिलाएं पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर 5,22,162 बहन-बेटियों के खातों में ₹2,100 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और ऑनलाइन है।
Paperless Registry Initiative | पेपरलेस रजिस्ट्री पहल
CM launched paperless registry system across Haryana. From September 29 to October 31, 2025, 917 paperless registries completed. Initiative to make property registration simple, digital, and transparent.
मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की शुरुआत की। 29 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2025 तक 917 रजिस्ट्रियां डिजिटल रूप से पूरी की गईं। इस कदम से जटिल रजिस्ट्री प्रक्रिया से जनता को मुक्ति मिलेगी।
Governance and Development | सुशासन और विकास
Haryana government completed 11 years of service. Out of 217 commitments, 47 fulfilled and 158 in progress. Government committed to innovation, infrastructure, and inclusive growth.
सरकार ने जन सेवा के 11 वर्ष पूरे किए। 217 में से 47 वादे पूरे, जबकि 158 पर कार्य जारी है। सरकार नवाचार, बुनियादी ढांचे और समावेशी विकास को प्राथमिकता दे रही है।
Welfare and Agricultural Support | जनकल्याण और कृषि सहायता
Under PM Suryaghar Muft Bijli Yojana, 37,825 solar systems installed. ₹310 crore aid provided to 8,299 families under Dayal Yojana. 24 crops now purchased on MSP. In 11 crop seasons, ₹1.61 lakh crore directly transferred to 12 lakh farmers’ accounts.
पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत 37,825 सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। दयाल योजना के अंतर्गत 8,299 परिवारों को ₹310 करोड़ की सहायता दी गई। राज्य में अब 24 फसलों की खरीद MSP पर होती है। 11 फसल सीजन में ₹1.61 लाख करोड़ की राशि 12 लाख किसानों के खातों में सीधे जमा की गई।
Employment and Women Empowerment | रोजगार और महिला सशक्तिकरण
Interviews abolished for Group C & D jobs. 1.8 lakh youth recruited in government jobs transparently. 1.2 lakh youth provided secure jobs through Haryana Kaushal Rozgar Nigam. Target to make 5 lakh women “Lakhpati Didis.” 50% of startups in Haryana are women-led.
ग्रुप C और D भर्ती में इंटरव्यू खत्म, 1.8 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 1.2 लाख युवाओं को रोजगार सुरक्षा दी गई। 5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। आज हरियाणा के 50% स्टार्टअप्स महिलाओं द्वारा संचालित हैं।
Healthcare, Industry, and Infrastructure | स्वास्थ्य, उद्योग और बुनियादी ढांचा
Medical colleges increased from 6 to 17; MBBS seats from 700 to 2,385. 12,20,872 MSMEs registered in the last 11 years. PM Modi laid the foundation of Terminal 3 at Maharaja Agrasen Airport on April 14, 2025. 21 new National Highways declared; 13 completed.
मेडिकल कॉलेजों की संख्या 6 से बढ़कर 17 और एमबीबीएस सीटें 700 से बढ़कर 2,385 हुईं। पिछले 11 वर्षों में 12,20,872 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग पंजीकृत हुए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2025 को महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 की आधारशिला रखी। राज्य में 21 नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित, जिनमें से 13 का कार्य पूरा हो चुका है।
Vision for Balanced Growth | संतुलित विकास का संकल्प
CM Saini concluded by saying that balanced development of every district is the government’s top priority.
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हर जिले का संतुलित विकास ही सरकार का सर्वोच्च लक्ष्य है।



