आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

कॉलेज निर्माण में सामने आई गड़बड़, सीएम नायब सैनी ने लिया सख्त एक्शन

Yuva Haryana हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक कॉलेज निर्माण कार्य में मिली गड़बड़ी पर सख्त एक्शन लिया है। दरअसल, सीएम ने अंबाला जिले के लखनौर साहिब में लुवास के डिप्लोमा कॉलेज के निर्माण कार्य से संबंधित गंभीर अनियमितताओं के सामने आने के बाद कड़ा संज्ञान लिया।

मुख्यमंत्री ने इस मामले में तीन अभियंताओं को तुरंत निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं। इनमें एग्जीक्यूटिव इंजीनियर निशांत कुमार, सब डिविजनल इंजीनियर पुनीत मित्तल और जूनियर इंजीनियर नसीम अहमद का नाम शामिल है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

जानकारी अनुसार अंबाला जिले के लखनौर साहिब में लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज (LUVAS) के डिप्लोमा कॉलेज का निर्माण कार्य अधूरा और मानकों के विपरीत पाया गया।

इतना ही नहीं इस निर्माण कार्य में संबंधित एजेंसी को आवश्यकता से अधिक भुगतान किया गया है इसलिए अनियमितताएं सामने आने पर मुख्यमंत्री ने उपरोक्त अधिकारियों को सस्पेंड किया है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

सरकार का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी और इस प्रकार की किसी भी अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार विकास कार्यों पर पैसा पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से खर्च करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हरियाणा में मौसम का बदलता रुख, कभी कोहरा तो कभी तेज धूप

First published on: December 04, 2025 12:21 PM

yuvaharyana.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए Yuva Haryana App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yuva Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading