रोहतक में ASI संदीप के घर पहुंचे सीएम नायब सैनी, परिवार को दिया न्याय का भरोसा

Yuva Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज रोहतक के गांव लाढ़ोत पहुंचे। यहां उन्होंने एएसआई संदीप के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को उचित कार्रवाई और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
आपाको बता दें कि साइबर सेल में तैनात संदीप कुमार की आत्महत्या के बाद परिवार ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद सीएम यहां पहुंचे।
मंगलवार को रोहतक के एएसआई संदीप ने एडीजीपी वाई पूरन कुमार को भ्रष्ट बताकर आत्महत्या कर ली थी। मंथली मांगने में एडीजीपी के गनमैन को गिरफ्तार करने वाली टीम में संदीप लाठर शामिल थे। उन्होंने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट और वीडियो संदेश छोड़ा था, जिसके बाद वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में नया मोड़ आया था।
First published on: October 15, 2025 01:18 PM