Yuva Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान सीएम ने प्रदेश के विकास कार्यों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर पीएम से चर्चा की।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी आने वाले दिनों में हरियाणा के दौरे पर आ सकते है, क्योंकि सीएम ने अंबाला में बनकर तैयार हुए शहीद स्मारक के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री को न्यौता दिया है।

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं के साथ समसामयिक कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।

आपको ये भी बता दें कि पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम नायब सैनी ने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की है।



