By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार, वाहन चालकों से एंट्री फीस के नाम पर लेता था घूस
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार, वाहन चालकों से एंट्री फीस के नाम पर लेता था घूस

Yuva Haryana
Last updated: September 21, 2026 12:37 pm
Yuva Haryana
Published: September 21, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी), यूनिट कुरुक्षेत्र की टीम ने कार्रवाई करते हुए सीआईडी, हरियाणा में तैनात इंस्पेक्टर राजेश कुमार को पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर नंबर 18, दिनांक 20.09.2026, धारा 7, 7ए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तथा धारा 308(2) बीएनएस के तहत थाना एसवी एंड एसीबी, अंबाला में मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त शिकायत के अनुसार आरोपी इंस्पेक्टर राजेश कुमार कथित तौर पर खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों को रोककर उनसे प्रति वाहन 10,000 रूपए प्रतिमाह रिश्वत की मांग कर रहा था। यह रकम वाहनों को यमुनानगर से करनाल तक बिना किसी हस्तक्षेप के चलने देने के एवज में मांगी जा रही थी।

हरियाणा में साइबर ठगों पर शिकंजे की तैयारी, थाना स्तर तक होगी हॉटस्पॉट की मैपिंग

शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत की रकम कम करने का अनुरोध किए जाने पर 19 सितंबर 2026 को आरोपी ने कथित तौर पर 7,000 रूपए प्रति वाहन प्रतिमाह रिश्वत लेने पर सहमति जताई। आरोप है कि आरोपी ने लगभग 70 वाहनों का विवरण नोट किया और इस आधार पर कुल 5 लाख रूपए प्रतिमाह रिश्वत की मांग की।

शिकायत की पुष्टि के बाद एसवी एंड एसीबी की टीम ने नियमानुसार ट्रैप कार्रवाई की। एसवी एंड एसीबी यूनिट कुरुक्षेत्र के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी इंस्पेक्टर राजेश कुमार को 5 लाख रूपए की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए मौके पर रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा में 33.83 लाख लोगों को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का एक और मौका

यह कार्रवाई राजपत्रित अधिकारी एवं शैडो गवाह की मौजूदगी में की गई। ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। एसवी एंड एसीबी द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

17 गांवों की जमीन पर नए नियम
हरियाणा के 17 गांवों में जमीन पर बढ़ा सरकारी नियंत्रण

You Might Also Like

हरियाणा में कारोबारी से मांगी दो करोड़ रुपए की रंगदारी, विदेशी नंबर से मिली धमकी
हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इतने पदों पर निकली सरकारी भर्ती
अधिकारियों को CM नायब सैनी का सख्त संदेश, विधायकों के जनहित मुद्दों पर आश्वासन से काम नहीं चलेगा
हरियाणा में निजी बिजली कंपनी के लाइसेंस पर रोक
हरियाणा में सफर होगा सुहाना, इन शहरों में नए बाईपास बनाने के लिए CM की हरी झंडी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
IMT Manesar Gurgaon
हरियाणा न्यूज़

आईएमटी मानेसर गुरुग्राम (IMT Manesar Gurgaon) — हरियाणा का इंडस्ट्रियल पावरहाउस

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 1, 2025
हरियाणा में पेड़ काटने पर 10 हजार जुर्माना, 3 महीने जेल का प्रस्ताव
आतंकी साजिश नाकाम, फरीदाबाद में डॉक्टर के घर पर मिला भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ
हरियाणा में 1.75 लाख और वोट कटेंगे, एक लाख लोग पहचान और पते के दस्तावेज देने को तैयार नहीं
हरियाणा सरकार ने Tesla को हरियाणा में कारखाना लगाने का दिया निमंत्रण
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Loading Comments...
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?