आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के धान घोटाले में बड़ा खुलासा, बिहार से क्या जुड़ा कनेक्शन ? जानें

Yuva Haryana: हरियाणा में धान खरीद के दौरान हुए घोटाले की परतें खुलती जा रही है। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, यमुनानगर की सात राइस मिलों में हुए करीब 70 करोड़ रुपए के धान घोटाले के तार बिहार राज्य से भी जुड़ गए है।

कई प्रमुख समाचार पत्रों के अनुसार मामले की जांच कर रही एसआईटी ने गिरफ्तार किए मुख्य आरोपी राइस मिलर संदीप सिंगला को बिहार लेकर गई है।

ऐसे में दो जानकारी सामने आ रही है कि हरियाणा के मिल में ले जाने के बजाय मार्केट कमेटी के माध्यम से खरीदे गए धान को मिलर संदीप ने बिहार में बेच दिया और दूसरी ये है कि बिहार से सस्ती दर पर चावल खरीद कर हरियाणा में मंगवाने की तैयारी चल रही थी।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

पहली जानकारी के अनुसार जांच अधिकारी बिहार के उसी स्थान पर जाकर यह पता करेंगे कि धान वास्तव में वहां था या केवल कागजों में उसका हेरफेर कर राशि निकालने का काम किया गया।

वहीं दूसरी जानकारी के अनुसार बिहार से खरीदे जा रहे चावल को हरियाणा के एफसीआई के गोदामों में सप्लाई किया जाना था और इसके लिए बिहार के चावल कारोबारियों से संदीप की डील भी हो चुकी थी।

पुलिस पूछताछ में इस बात का पता लगने के बाद अब बिहार में कहां से कितने कारोबारियों से कितना चावल आना था, इसकी निशानदेही कराने के लिए एसआईटी राइस मिलर को बिहार लेकर गई है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

उधर, संदीप सिंगला की पत्नी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। दंपती के सात राइस मिल हैं। सभी में 70 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला हुआ है और पुलिस ने तीन केस दर्ज किए है।

जांच टीम ने आरोपी संदीप से उसकी संपति की विस्तृत जानकारी और बैंक खातों की पूरी डिटेल भी मांगी है और पिछले कई सालों का लेनदेन जांचा जाएगा। जानकारी के अनुसार बैंक में मोटी रकम की ट्रांजेक्शन की बात सामने आ रही है।

हरियाणा में मौसम का बदलता रुख, कभी कोहरा तो कभी तेज धूप

वहीं संदीप सिंगला की गिरफ्तारी के बाद कई राइस मिलरों और अधिकारियों की भी नींद उड़ गई है क्योंकि एसआईटी की पूछताछ में अन्य राइस मिलरों और अधिकारियों के भी नाम सामने आए हैं, जिनसे मिलीभगत करके इस पूरे गबन को अंजाम दिया गया। अब पुलिस इन राइस मिलरों और अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाएगी।

First published on: December 05, 2025 01:30 PM

yuvaharyana.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए Yuva Haryana App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yuva Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading