आज की ताजा खबरस्वास्थ्य एवं जीवनशैलीहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में 190 दिन बाद सुलझा इस मेडिकल कॉलेज के नामकरण का विवाद, कैसे बनी बात ? पढ़ें

Yuva Haryana : हरियाणा में एक मेडिकल कॉलेज के नामकरण का विवाद खासा लंबे समय से चल रहा था। करीब 190 दिन बाद यह विवाद तब सुलझा है, जब यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दौरे पर आएं।

दरअसल, हम बात कर रहे है महेंद्रगढ़ जिले के गांव कोरियावास में बने मेडिकल कॉलेज की। करीब 750 करोड़ रुपए की लागत से यह नया मेडिकल कॉलेज बना था। यहां नामकरण को लेकर करीब छह माह से ग्रामीण मुख्य द्वार के सामने धरने पर बैठे हुए थे। अनेक गांवों से भी लगातार इन्हें समर्थन मिल रहा था और इसको लेकर ग्रामीणों ने लघु सचिवालय तक रोष मार्च भी निकाला था।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

रविवार को नारनौल के दौरे पर पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मेडिकल कॉलेज में बनने वाले सामान्य अस्पताल का नाम शहीद राव तुलाराम के नाम पर रखने की घोषणा की। वहीं, मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि च्यवन ऋषि ही रहेगा।

दरअसल, नामकरण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह ने मंच पर सीएम के सामने यह मांग रखी थी। इसके बाद सीएम नायब सैनी ने कोरियावास मेडिकल अस्पताल का नाम शहीद राव तुलाराम के नाम पर रखने की घोषणा की है। कार्यक्रम के बाद स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव धरना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों का धरना समाप्त करवाया।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि च्यवन ऋषि मेडिकल कॉलेज तक फोरलेन का निर्माण किया जाएगा। सीएम ने खेत खलिहान के 25 किलोमीटर कच्चे रास्तों को पक्का बनवाने, नारनौल के विकास कार्यों के लिए अलग से पांच करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की।

हरियाणा में मौसम का बदलता रुख, कभी कोहरा तो कभी तेज धूप

First published on: November 17, 2025 05:02 PM

yuvaharyana.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए Yuva Haryana App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yuva Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading