हरियाणा के इस जिले में बन रहा है बड़ा यूनिटी मॉल, क्या होगा फायदा ? पढ़ें

Yuva Haryana : हरियाणा के एक जिले में बड़ा यूनिटी मॉल बन रहा है। प्रदेश में एक जिला एक उत्पाद मॉडल को प्रोत्साहित करने और लोकल उत्पादों के विक्रय को बढ़ावा देने के लिए इस मॉल की स्थापना की जा रही है।
सरकार का दावा है कि करनाल में बनने जा रहा यूनिटी मॉल पूरे देश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम उत्पादों, विशेषकर ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ पहल के अंतर्गत तैयार वस्तुओं को प्रदर्शित करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का मंच का काम करेगा।
शहर की औद्योगिक सम्पदा के सेक्टर-37 में ग्रांड ट्रंक रोड के साथ 162.88 करोड़ रुपये की लागत से 3.87 एकड़ में विकसित किए जा रहे इस मॉल को जुलाई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
परियोजना का खुदाई कार्य तीव्र गति से जारी है। यह परियोजना केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के वित्तीय सहयोग से विकसित की जा रही है। इस परियोजना स्थल से दिल्ली और चंडीगढ़ समेत अन्य प्रमुख उत्तरी शहरों से भी बेहतरीन कनेक्टिविटी है।
करनाल के औद्योगिक एवं वाणिज्यिक केंद्र के तौर पर उभरने और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इसकी रणनीतिक स्थिति से इस परियोजना के व्यापक आर्थिक प्रभाव को और मजबूती मिलेगी।
First published on: December 05, 2025 04:49 PM