69वें राष्ट्रीय स्कूली खेल महाकुंभ का आगाज, देशभर के खिलाड़ी हरियाणा की धरती पर दिखाएंगे दम

Yuva Haryana : 69वें राष्ट्रीय स्कूली खेल महाकुंभ का आगाज हो गया है। देशभर के खिलाड़ी हरियाणा की धरती पर दम दिखाएंगे।भिवानी जिले के भीम स्टेडियम में खेलों के इस महाकुंभ का शुभारंभ हुआ है। यहां 19 आयु वर्ग के देश के विभिन्न राज्यों से 38 टीमों के करीब 1800 खिलाड़ी पहुंचे है। इनके अलावा 200 के लगभग कोच, मैनेजर, डीपीई और पीटीआई की भी ड्यूटी लगी है।
स्थानीय भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने 26 से 30 नवंबर तक चलने वाली पांच दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा फिट इंडिया मुहिम को लेकर सभी सांसद और विधायक प्रतियोगिताओं का आयोजन करवा रहे है।

सांसद धर्मबीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय व विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों की परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि खिलाड़ियों के रहन-सहन में कोई कोताही न बरतें। वहीं एनसीआर में प्रदूषण ज्यादा तो ऐसे में स्टेडियम के आसपास पानी का छिड़काव करते रहें।
सांसद धर्मबीर ने यह भी कहा कि चार दिन स्टेडियम में भारत का टैलेंट दिखेगा। उन्होंने कहा कि देश में आने वाले पदकों में 35 फीसदी हिस्सा हरियाणा का है।

उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान देना सबसे ज्यादा जरूरी और इसी पर ध्यान देने वाले देश विकसित राष्ट्र बने है।धर्मबीर ने कहा कि जनसंख्या सबसे बड़ी समस्या है और इस पर दक्षिण राज्यों ने ध्यान दिया है।
First published on: November 27, 2025 11:47 AM