चंडीगढ़, 4 सितंबर 2026, (युवा हरियाणा)
हरियाणा पुलिस प्रशासन में बड़ा फ़ेरबदल हुआ है प्रदेश सरकार ने 30 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत 29 IPS और 1 HPS अधिकारी का तबादला है।
मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं –
– करनाल,भिवानी ,पानीपत,नारनौल और पलवल समेत कई जिलों के एसपी बदले गए
– करनाल के एसपी नरेंद्र बिजारणियां का हुआ तबादला
– IPS नरेंद्र बिजारणियां को SP STF लगाया गया
– IPS सुमित कुमार को भी SP STF नियुक्त किया
– IPS कर्ण गोयल को करनाल एसपी लगाया गया
– IPS दीप्ति गर्ग पानीपत का एसपी लगाया गया।
– IPS मेधा भूषण को पलवल एसपी नियुक्त किया
– IPS मयंक मिश्रा को भिवानी का एसपी लगाया गया
– IPS प्रबीना पी को नारनौल की एसपी नियुक्त किया
– IPS संदीप खिरवार की CRPF में एडीजी से स्पेशल डायरेक्टर जनरल CRPF पर पदोन्नति हुई





