By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: युवाओं का एक और बड़ा सम्मेलन करके जेजेपी ने दिखाई सियासी ताकत, टारगेट पर रही भाजपा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीति

युवाओं का एक और बड़ा सम्मेलन करके जेजेपी ने दिखाई सियासी ताकत, टारगेट पर रही भाजपा

Yuva Haryana
Last updated: October 25, 2025 1:48 pm
Yuva Haryana
Published: October 13, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana: युवाओं को अपनी पार्टी से जोड़ने के लिए जननायक जनता पार्टी फोकस कर रही है। सिरसा से युवा योद्धा सम्मेलन का आगाज करने वाली जेजेपी ने कैथल में भी युवाओं का बड़ा सम्मेलन करके अपनी सियासी ताकत दिखाई है।

युवाओं को संबोधित करते हुए जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा कि आज भाजपा सरकार में प्रदेश के खराब हालातों को देखकर लगता है कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि सिस्टम में बैठे लोग मौज लूट रहे और जनता परेशान हो रही है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

अजय चौटाला ने कहा कि सरकार केवल हवा-हवाई बातें करके जनता को धोखा देने की कोशिश कर रही है, लेकिन धरातल की सच्चाई जगजाहिर है। डॉ चौटाला ने कहा कि आज युवाओं को एकजुट होकर बदलाव लाने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करें और जेजेपी की ताकत को बढ़ाएं।

वहीं पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी के युवाओं को योद्धा बनकर मैदान में उतरना पड़ेगा और पार्टी की नीतियों को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में प्रदेश का बुरा हाल है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज किसानों की हालात दयनीय है, क्योंकि न तो किसानों को उनकी फसलों का पूरा दाम मिल रहा है और न ही सरकार द्वारा अब तक बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिया गया। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को नमी के नाम पर लूटा जा रहा है। वहीं बढ़ते अपराध को देखते हुए लगता है कि आज प्रदेश में गुंडे नायब है और पुलिस प्रशासन गायब है।

हरियाणा के CM का दावा, युवाओं को रोजगार देने के लिए ये काम कर रही BJP सरकार

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राजनीतिक सफर में जनहित के फैसले लेना जरूरी होते है और जेजेपी ने सरकार में रहते हुए चौधरी देवीलाल की तरह अनेक ऐतिहासिक विकास कार्य करके दिखाएं है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज हमारे कई विरोधी पार्टी के नेताओं का जेजेपी का नाम लिए बिना खाना हजम नहीं होता है और दुष्प्रचार करते रहते है, लेकिन हमें उनका जिक्र नहीं करना है।

जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी गुटबाजी में बंटी हुई है और विपक्ष की भूमिका से गायब है। उन्होंने कहा कि जेजेपी फील्ड में उतर कर आमजन की आवाज बन रही है और निश्चित तौर पर आने वाला समय जेजेपी का ही होगा।

कार्यक्रम के आयोजक जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल के सच्चे सिपाही सदा संघर्ष करके बदलाव लाने में विश्वास रखते है और आज पार्टी कार्यकर्ता संगठन मजबूती के लिए निरंतर मेहनत में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि आज जेजेपी के साथ युवा वर्ग बड़ी संख्या में जुड़ रहा है। दिग्विजय चौटाला ने बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ते नशे और बढ़ते अपराध पर भी चिंता जाहिर की और इसके लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

हरियाणा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील का सियासी विरोध, कांग्रेस-इनेलो ने BJP सरकार को घेरा

You Might Also Like

हरियाणा के ये दो छात्र संगठन हुए एक, युवाओं के हितों की लड़ाई को मजबूत करने का किया दावा
हरियाणा के खेल मंत्री को बड़ी राहत, इस पूर्व मंत्री को सुप्रीम कोर्ट से क्यों लगा झटका ? जानें पूरा मामला
जेजेपी ने बीसी सेल प्रदेश कार्यकारिणी का किया गठन, इन नेताओं को मिले अहम पद, यहां देखिए पूरी लिस्ट
अजय चौटाला ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल, मंडियों में किसानों के साथ अन्याय करने का लगाया आरोप
हरियाणा में फिर छिड़ी महम कांड पर चर्चा, JJP ने इनेलो नेता को क्यों भेजा मानहानि का नोटिस ? पढ़िए
TAGGED:Ajay Singh ChautalaBJPDigvijay Singh ChautalaDushyant ChautalaJJJJPKaithalYuva Yodhaजननायक जनता पार्टी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में जनगणना की तैयारी तेज, इस बार कैसे होगी जनगणना ? जानें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 30, 2026
हरियाणा के मुख्य सचिव (Chief Secretary Haryana) : कौन हैं, क्या भूमिका है और क्यों हैं चर्चा में?
इस साल टेस्ट क्रिकेट में ‘हम’ है सबसे बेस्ट, टॉप-5 में इन चार भारतीय बल्लेबाजों के नाम
हरियाणा में एचटेट परीक्षा की तैयारियां जोरों पर, आवेदन के लिए बस इतने दिन ही बचे
चौंकाने वाला खुलासा : इस कारण हरियाणा-पंजाब सहित अनेक राज्य दब रहे कर्ज के बोझ तले, पढ़ें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?