By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: सीएम के जापान दौरे को दुष्यंत ने बताया सैर सपाटा, कही यह बड़ी बात
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीति

सीएम के जापान दौरे को दुष्यंत ने बताया सैर सपाटा, कही यह बड़ी बात

Yuva Haryana
Last updated: October 25, 2025 3:13 pm
Yuva Haryana
Published: October 6, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जापान दौरे पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बड़ा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि पहले बाढ़ और अब बेमौसम बरसात के कारण हरियाणा के किसान परेशान हैं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सैर सपाटे के लिए जापान निकल गए हैं।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बेमौसम बरसात के कारण किसानों को जो नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा मिलना चाहिए। वहीं नमी के नाम पर किसानों को होने वाले नुकसान पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए और तुरंत नमी का प्रतिबंध हटाकर किसानों से धान खरीदना चाहिए।

कांग्रेस से दूरी और सरकार से नजदीकी: 5 विधायकों की बदली सियासी चाल

सोमवार को वे अंबाला में जेजेपी जिला स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू थे। इससे पहले बैठक में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा व अन्य वरिष्ठ नेताओं पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश के लोगों की चिंता नहीं है, वे तो तीन दिन के लिए जापान चले गए है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जापान तो पूर्व सीएम मनोहर लाल भी गए थे और उन्होंने 50 हजार करोड़ रुपए के निवेश की बात कही थी, लेकिन एक रुपए का निवेश नहीं आया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नायब सैनी घूमने के लिए जापान गए है जबकि उन्हें हरियाणा में धरातल पर उतरकर किसानों की सुध लेनी चाहिए। साथ ही खराब कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम उठाना चाहिए।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज किसानों को दोहरी मार पड़ी है। उन्होंने कहा कि पहले बाढ़ और अब पक्की पकाई फसल पर बेमौसम बरसात से भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अब तक सरकार बाढ़ पीड़ितों को ही मुआवजा नहीं दे पाई है।

हरियाणा की सियासत गरमाई: कांग्रेस ने सीएम सैनी से मांगा इस्तीफा

दुष्यंत चौटाला ने यह भी कि भाजपा सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का दावा करती है, लेकिन हैरानी की बात है कि प्रदेश में होने वाली धान और बाजरे की फसलों पर किसानों को एमएसपी नहीं मिल रहा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है और जेजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं मंडियों का दौरा करेंगे।

 

राव नरेंद्र सिंह और संजय दत्त
हरियाणा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ’ मार्च

You Might Also Like

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती से जुड़ी बड़ी अपडेट, आवेदन करने पहले अभ्यर्थी जान लें ये जरूरी बातें
हरियाणा में बरसात से बदला मौसम, कड़ाके की ठंड और फिर से बारिश के भी आसार
हरियाणा में बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, ये दो नई रेल लाइनें मंजूर, जानें रूट और पूरी जानकारी
राष्ट्रमंडल कबड्डी चैम्पियनशिप: भारतीय टीम में हरियाणा के 6 खिलाड़ियों का चयन, 5 महाद्वीपों के 13 देश लेंगे हिस्सा
पंजाब में AAP-कांग्रेस पर बरसे हरियाणा के CM, नशा और भ्रष्टाचार बढ़ाने का लगाया बड़ा आरोप
TAGGED:AmbalaCMCM Nayab SainiDushyant Chautalaex Dy CMअंबालाजापान दौराजेजेपीदुष्यंत चौटालानायब सैनीपूर्व उपमुख्यमंत्रीपूर्व डिप्टी सीएममुख्यमंत्रीहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबर

हरियाणा में अफसरों के लिए विभागीय परीक्षा बनी पहाड़, लगातार एग्जाम में फेल हो रहे

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 5, 2026
हरियाणा में जमीन बंटवारे के मामलों के निपटान का काम पकड़ेगा रफ्तार, जानें सरकार के नए दिशा-निर्देश
हरियाणा में स्टोन क्रशरों पर सख्ती: वेब कैमरों से होगी निगरानी
हरियाणा में बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ बदसलूकी, सोशल मीडिया पर किया खुलासा
गुरुग्राम में 24 मीटर सड़कों के लिए 1,157 एकड़ जमीन अधिग्रहित करेगी सरकार
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Loading Comments...
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?