By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: पंचायती राज विभाग के 6 खातों से 74.70 लाख की साइबर ठगी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

पंचायती राज विभाग के 6 खातों से 74.70 लाख की साइबर ठगी

khushi Mukhija
Last updated: November 21, 2026 11:19 am
khushi Mukhija
Published: November 21, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा विकास एवं पंचायत राज विभाग के बैंक खातों से साइबर धोखाधड़ी के जरिए 74.70 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में विभाग के छह बैंक खातों से यह राशि एक निजी कंपनी के खाते में ट्रांसफर की गई है।

18 नवंबर की घटना, डिजिटल सिग्नेचर के दुरुपयोग की आशंका

यह घटना 18 नवंबर की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, ट्रांसफर की गई पूरी रकम एक ही निजी कंपनी के खाते में पहुंची है और आशंका जताई जा रही है कि भुगतान प्रक्रिया में सेंध लगाने के लिए डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग किया गया। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) की शिकायत पर पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बैंक रिकॉर्ड, डिजिटल ट्रांजेक्शन और संबंधित कंपनी की भूमिका की पड़ताल कर रही है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि डिजिटल सिग्नेचर किस स्तर और किस तरीके से इस्तेमाल किए गए।

इन खातों से हुई राशि ट्रांसफर

कुशल बिजनेस चैलेंज 3.0: 20 रुपये में छपेगी 150 पन्नों की बुकलेट

विभाग को बैंक से धोखाधड़ी की सूचना मिलने के बाद संबंधित पंचायतों से संपर्क किया गया और भुगतान का रखरखाव करने वाली निजी एजेंसी से भी जानकारी मांगी गई। जिन खातों से रकम ट्रांसफर होने की बात सामने आई है, उनमें शामिल हैं:

  • फरीदाबाद जिला परिषद का खाता
  • ग्राम पंचायत निगदू (नीलोखेड़ी) का खाता
  • ग्राम पंचायत साहा (अंबाला) का खाता
  • पंचायत समिति महम (रोहतक) का खाता
  • पंचायत समिति बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) का खाता
  • पंचायत समिति समालखा (पानीपत) का खाता

सोमवार को बनेगी विभागीय जांच समिति

विभाग के निदेशक सुशील सारवान ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी विभागीय अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि उनके बाहर होने के कारण सोमवार को अतिरिक्त निदेशक की अध्यक्षता में एक विभागीय जांच समिति गठित कर आंतरिक जांच कराई जाएगी। गौरतलब है कि इसी वर्ष फरवरी में आईडीएफसी बैंक घोटाले में भी पंचायती राज विभाग के खातों से करीब 160 करोड़ रुपये निकाले गए थे।

तमिलनाडु में भी सामने आया ऐसा ही मामला

हरियाणा के रेड जोन स्कूलों पर रहेगी नजर, मॉनिटरिंग सेल गठित

इस प्रकरण को लेकर पंचायती राज विभाग निदेशालय के अधिकारियों की शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि इसी सप्ताह तमिलनाडु में भी ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सरकारी खातों पर साइबर धोखाधड़ी के जरिए तीन जिलों में करीब 22 करोड़ रुपये निकाले गए हैं।

सभी विभागों के डिजिटल सिस्टम का होगा ऑडिट

सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की राशि गलत खातों में जाने और डिजिटल सिस्टम की खामियों से होने वाले संभावित नुकसान को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने वित्तीय सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में 25 सार्वजनिक और निजी बैंकों के प्रतिनिधियों, अधिकारियों और आईटी विशेषज्ञों के साथ बैठक कर सभी विभागों के ऑनलाइन पोर्टल और डिजिटल भुगतान प्रणालियों के तकनीकी ऑडिट के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंकों और विभागों के आपसी तालमेल से पेमेंट गेटवे, एपीआई इंटीग्रेशन और ऑनलाइन फंड ट्रांसफर सिस्टम की जांच की जाए, ताकि भुगतान सही लाभार्थी और निर्धारित खाते तक ही पहुंचे। वहीं, वित्त एवं योजना विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल ने हर लेनदेन की निगरानी, भुगतान के सत्यापन और खातों के नियमित मिलान पर जोर दिया।

कचरा प्रसंस्करण 80% पहुंचा, 11 हजार एकड़ जमीन हुई उपयोगी

You Might Also Like

हरियाणा में बनेंगे 14 नए गो अभयारण्य, 35 हजार गोवंश को मिलेगा ठिकाना
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 12 अक्टूबर तक बारिश और ओलावृष्टि के आसार
टैक्स की दरें बढ़ाकर नहीं बल्कि टैक्स का आधार बढ़ाकर मजबूत करेंगे हरियाणा की राजस्व व्यवस्था: मुख्यमंत्री
पंचकूला गोलीकांड: हवाला से कैलिफोर्निया जा रहा था पैसा, पाकिस्तान से हथियारों की सप्लाई
हरियाणा में ₹399.85 करोड़ के जनस्वास्थ्य कार्य मंजूर
TAGGED:Anurag RastogiauditChandigarhCyber CrimeCyber FraudDigital SignatureHaryana NewsPanchayati Raj DepartmentPanchkulaPNB
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा का नया DGP कौन? दौड़ में इन अफसरों के नाम सबसे आगे

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 2, 2025
सद्भावना यात्रा के दौरान बृजेंद्र ने बताया कांग्रेस के हार का कारण, भाजपा को किया टारगेट
हरियाणा में कोहरे की दस्तक से बढ़ी ठंड, आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी जारी
हरियाणा में 5 माह में 58 हजार राशन कार्डधारक घटे
हरियाणा में किसानों की पीड़ा, सात महीने बाद भी खेतों में खड़ा बारिश का पानी
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?