By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: गैंगस्टर कल्चर पर हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़

गैंगस्टर कल्चर पर हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन

Bhawana Vats
Last updated: October 8, 2026 4:29 pm
Bhawana Vats - Editor
Published: October 8, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा पुलिस ने गैंगस्टर, गैंग कल्चर, हथियारों और हिंसा के महिमामंडन के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म, संगीत उद्योग, मीडिया संस्थानों और युवाओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है। अभियान का उद्देश्य अपराध और हिंसा को आकर्षक जीवनशैली के रूप में प्रस्तुत करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना तथा युवाओं को गैंग और गन कल्चर के दुष्प्रभावों से बचाना है।

हरियाणवी संगीत जगत के कलाकारों के साथ बैठक

हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने इस दिशा में विशेष पहल करते हुए हरियाणवी संगीत जगत के प्रमुख गायकों, गीतकारों और निर्माताओं के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में कलाकारों को गीतों और म्यूजिक वीडियो के माध्यम से गैंगस्टरों, हथियारों और हिंसा के महिमामंडन से समाज और युवाओं पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।

डिजिटल कंटेंट पर STF की पैनी नजर

गैंगस्टर, हथियारों और हिंसा का महिमामंडन करने वाले ऑनलाइन कंटेंट की पहचान और निगरानी के लिए STF में एक विशेष समिति का गठन किया गया है। यह समिति गीतों, वीडियो और अन्य डिजिटल सामग्री की लगातार समीक्षा कर रही है। जरूरत पड़ने पर संबंधित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मध्यस्थों को कानूनी कार्रवाई के लिए नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं।

Drug free Haryana
ड्रग-फ्री हरियाणा: प्रोटीन पाउडर और एनर्जी ड्रिंक पर सख्त निगरानी

67 आपत्तिजनक गीत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटवाए

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और आईटी नियम, 2021 के तहत विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी किए गए। STF के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप गैंगस्टर, हथियारों और हिंसा का महिमामंडन करने वाले 67 गीत विभिन्न ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटाए जा चुके हैं।

पुलिस के अनुसार, इन कार्रवाइयों के बाद ऐसे कंटेंट के निर्माण और प्रसार में भी उल्लेखनीय कमी देखने को मिली है।

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में कार्रवाई

यह अभियान पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा वर्ष 2019 में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अदालत ने राज्यों को शराब, नशीले पदार्थों और हिंसा का महिमामंडन करने वाले गीतों को सार्वजनिक कार्यक्रमों और अन्य मंचों पर बजाने से रोकने के निर्देश दिए थे।

हरियाणा में इंडिया गठबंधन का ‘वोट बचाओ’ अभियान शुरू

200 युवाओं की काउंसलिंग, 12 इंस्टाग्राम अकाउंट हटवाए

हरियाणा पुलिस ने केवल कंटेंट हटाने तक ही अपनी कार्रवाई सीमित नहीं रखी। सोशल मीडिया के माध्यम से गैंगस्टर और गन कल्चर से प्रभावित करीब 200 युवाओं की पहचान कर उनकी काउंसलिंग की गई और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया।

इसके अलावा युवाओं के कट्टरपंथीकरण में इस्तेमाल किए जा रहे 12 इंस्टाग्राम अकाउंट्स की पहचान कर उन्हें हटवाया गया। अन्य राज्यों के साथ भी ऐसे सोशल मीडिया कंटेंट और प्रोफाइल साझा किए गए हैं ताकि समन्वित कार्रवाई की जा सके।

मीडिया और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एडवाइजरी जारी

हरियाणा पुलिस ने मीडिया संस्थानों, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और आमजन के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी तैयार की है। इसमें अपराधियों और आपराधिक गतिविधियों के प्रचार या महिमामंडन से बचने की अपील की गई है। इस एडवाइजरी को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के माध्यम से राज्यभर के मीडिया संस्थानों तक पहुंचाया जा रहा है।

अल्पसंख्यक आयोग को मिलेंगी सिविल कोर्ट जैसी शक्तियां

डीजीपी अजय सिंघल की अपील

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता केवल अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि उस मानसिकता और डिजिटल माहौल पर भी रोक लगाना है जो अपराध को आकर्षक बनाकर पेश करता है।

उन्होंने कहा कि गैंगस्टर और गन कल्चर का महिमामंडन युवाओं को गलत दिशा में ले जा सकता है और समाज में हिंसा को सामान्य बना सकता है। उन्होंने कलाकारों, मीडिया संस्थानों, कंटेंट क्रिएटर्स और आम नागरिकों से जिम्मेदारीपूर्वक व्यवहार करने की अपील करते हुए कहा कि “अपराधियों को प्रचार नहीं, बल्कि अपराध के खिलाफ संदेश मिलना चाहिए।”

You Might Also Like

हरियाणा की अफसरशाही में बड़ा बदलाव, इन अधिकारियों पर क्यों गिरी गाज ?
हरियाणा में बड़ा हादसा, रोडवेज की बस ने छात्राओं को कुचला, मंत्री ने दिए जांच के आदेश
हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत बढ़ेंगे इलाज पैकेज, सरकारी अस्पतालों में डायबिटिक रेटिनोपैथी का मुफ्त इलाज
झज्जर में 39 लाख के लूटकांड में बड़ा खुलासा, ‘अपना’ ही निकला मास्टरमाइंड
गुरुग्राम के इंफ्रा प्रोजेक्ट वर्षों से अटके, CMO ने मांगी रिपोर्ट
TAGGED:Gangster CultureHaryana PoliceSTF हरियाणाअजय सिंघलअपराध नियंत्रणइंस्टाग्राम अकाउंटगन कल्चरगैंगस्टर कल्चरयुवा जागरूकतासाइबर मॉनिटरिंगसोशल मीडियाहरियाणवी गानेहरियाणा न्यूजहरियाणा पुलिस
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरसोशल-वायरलहरियाणा न्यूज़

हरियाणा: शिक्षण संस्थान में बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो से सरेआम गुंडई, ये खौफनाक वीडियो हो रहा वायरल, देखें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 18, 2025
हरियाणा में प्रदूषण पर सख्ती, किसानों की गिरफ्तारियां और अधिकारियों पर गिर रही गाज
हरियाणा में HPS अधिकारी कब बनेंगे IPS ? इससे जुड़ी बड़ी खबर आई सामने, पढ़िए
SYL नहर पर कब बनेगी बात ? हरियाणा और पंजाब के सीएम फिर करेंगे बैठक
हरियाणा में 10 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम, बरसात की संभावना कितनी ? पढ़ें
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?