By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: नया कोर्स शुरू करने से पहले कॉलेजों को बतानी होगी जरूरत, 20 KM का ब्योरा अनिवार्य
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
शिक्षा

नया कोर्स शुरू करने से पहले कॉलेजों को बतानी होगी जरूरत, 20 KM का ब्योरा अनिवार्य

khushi Mukhija
Last updated: November 28, 2026 4:38 pm
khushi Mukhija
Published: November 28, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: विद्यार्थियों की मांग, पिछले वर्षों के कटऑफ का रिकॉर्ड व उपलब्ध संसाधनों का ब्योरा भी देना होगा; 31 दिसंबर तक रजिस्टर्ड डाक से ऑफलाइन जमा करने होंगे आवेदन।

हरियाणा में कॉलेज अब केवल नए कोर्स की मांग करके आसानी से मंजूरी नहीं ले सकेंगे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने नए कोर्स शुरू करने, नए विषय जोड़ने, सीटें बढ़ाने और पुराने कोर्स बंद करने के लिए विस्तृत प्रोफार्मा लागू किया है। जारी निर्देशों के तहत कॉलेजों को विद्यार्थियों की मांग, संसाधनों, शिक्षकों की योग्यता और आसपास के शैक्षणिक विकल्पों की पूरी जानकारी देनी होगी।

मुख्य नियम और शर्तें

20 किलोमीटर का दायरा: कॉलेजों को 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की सूची देनी होगी, जहां समान या मिलते-जुलते कोर्स संचालित हो रहे हैं।

हरियाणा के सरकारी विश्वविद्यालयों पर 16,052 करोड़ का कर्ज, 3,557 पद खाली: संपत सिंह

मांग और कटऑफ का ब्योरा: नए कोर्स के प्रस्ताव के साथ विद्यार्थियों की मांग व पिछले वर्षों के कटऑफ का रिकॉर्ड देना होगा। वहीं, सीटें बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों की मांग, पिछले दाखिलों और उपलब्ध संसाधनों का विवरण अनिवार्य होगा।

किन कॉलेजों को मिलेगा मौका: सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज नए यूजी-पीजी कोर्स व विषय शुरू करने के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, स्थायी संबद्धता वाले सेल्फ फाइनेंस कॉलेज नए पीजी कोर्स व विषयों के लिए आवेदन कर सकेंगे, हालांकि एमबीए और एमसीए को इससे बाहर रखा गया है।

आवेदन की अंतिम तिथि: प्रस्ताव 31 दिसंबर तक हाथों-हाथ या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से ऑफलाइन जमा कराने होंगे।

आवश्यक दस्तावेज और अन्य प्रावधान

हरियाणा में 10 हजार विदेशी विद्यार्थियों को लाने का लक्ष्य, ब्रिटिश काउंसिल से समझौता

दस्तावेज व शपथपत्र: सेल्फ फाइनेंस कोर्स या अतिरिक्त सीटों के लिए भविष्य में राज्य सरकार से अनुदान न मांगने का शपथपत्र, प्रबंधन प्रस्ताव, पंजीकरण प्रमाणपत्र, एनओसी (NOC) और विश्वविद्यालय से स्वीकृति की स्थिति बतानी होगी।

स्टाफ व सुविधाएं: शिक्षकों व गैर-शिक्षण कर्मचारियों के नाम, पद, योग्यता, विषय और नियुक्ति की प्रकृति का विवरण देना होगा। इसके साथ ही प्रस्तावित कोर्स के शिक्षकों की अलग सूची के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर, शैक्षणिक सुविधाओं और फैकल्टी प्लान की जानकारी भी देनी होगी।

कोर्स बंद करने की शर्त: यदि कोई कोर्स या विषय बंद किया जाता है, तो दूसरे और तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी कराने की स्पष्ट योजना देनी होगी।

हरियाणा के 27 गांवों में बनेंगी अटल लाइब्रेरी

You Might Also Like

हरियाणा के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में NCC, NSS, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा क्रेडिट: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
हरियाणा में 15,451 शिक्षक पद खाली
हरियाणा में गन्ना किसानों का बड़ा ऐलान, 5 जनवरी से चीनी मिलों पर लगाएंगे ताला
हरियाणा में पहली IIT बनाने की कवायद तेज, दौड़ में ये जिला सबसे आगे
हरियाणा HTET 2026 की परीक्षा 26-27 दिसंबर को होगी
TAGGED:Ambala NewsCollege AdmissionsCollege Courses RulesEducation Policy HaryanaHaryana Education NewsHigher Education Directorate HaryanaSelf Finance CollegesUG PG Courses
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अन्य

राहुल की नई टीम में हरियाणा के 5 युवा नेताओं को जगह

khushi Mukhija
khushi Mukhija
November 21, 2026
HVPNL की लिस्टिंग की तैयारी का विरोध, बिजली कर्मचारियों में निजीकरण की आशंका
मेडिकल कॉलेजों में 5,314 पद खाली, हुड्डा ने उठाए सवाल
MDH के साथ करार: मोरनी में 1,000 एकड़ जमीन पर होगी जैविक मसालों की खेती
हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, 25 जनवरी तक बरसात के आसार
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?