By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा के सरकारी विश्वविद्यालयों पर 16,052 करोड़ का कर्ज, 3,557 पद खाली: संपत सिंह
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
शिक्षाहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के सरकारी विश्वविद्यालयों पर 16,052 करोड़ का कर्ज, 3,557 पद खाली: संपत सिंह

khushi Mukhija
Last updated: November 28, 2026 4:31 pm
khushi Mukhija
Published: November 28, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय संरक्षक और पूर्व प्रोफेसर संपत सिंह ने हरियाणा की सरकारी यूनिवर्सिटीज की आर्थिक स्थिति और शिक्षकों की भारी कमी को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उच्च शिक्षा से हाथ खींचकर निजीकरण को बढ़ावा दे रही है।

कर्ज और बजट नीति पर सवाल

संपत सिंह ने दावा किया कि पिछले चार वर्षों में हरियाणा के 22 सरकारी विश्वविद्यालयों पर 16,052 करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ गया है। उनके अनुसार, सरकार ने पहले से चली आ रही अनुदान (ग्रांट-इन-एड) व्यवस्था में बदलाव करते हुए बजट हेड 6202 के तहत कर्ज देने की नीति अपनाई है, जिससे उच्च शिक्षा का सरकारी ढांचा कमजोर हो रहा है।

हरियाणा में पंचायत खातों से 109 करोड़ की साइबर ठगी, 26 करोड़ फ्रीज किए गए

उन्होंने बताया कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सिरसा) और भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में कर्मचारियों को आज भी करीब दो महीने की देरी से वेतन मिल रहा है। साथ ही, सरकार विश्वविद्यालयों पर खाली जमीन के व्यावसायिक इस्तेमाल और सीएसआर (CSR) फंड के जरिए खुद कमाई करने का दबाव बनाकर उन्हें निजीकरण की ओर धकेल रही है।

शिक्षकों के 3557 पद खाली, भर्ती ठप

शिक्षकों की कमी पर चिंता जताते हुए संपत सिंह ने कहा कि प्रदेश की 22 यूनिवर्सिटीज में कुल 6290 स्वीकृत पदों में से 3557 पद खाली पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों में कोई नियमित भर्ती नहीं की गई, बल्कि इसके उलट वित्त विभाग ने खाली पदों को समाप्त मानने का पत्र जारी कर दिया है।

नया कोर्स शुरू करने से पहले कॉलेजों को बतानी होगी जरूरत, 20 KM का ब्योरा अनिवार्य

उन्होंने कुछ संस्थानों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि कैथल स्थित संस्कृत विश्वविद्यालय में केवल 5 शिक्षक और राई खेल विश्वविद्यालय में मात्र 7 शिक्षक कार्यरत हैं।

यूसीसी और पंचायत विभाग जांच की मांग

प्रेसवार्ता के दौरान संपत सिंह ने अन्य मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) एक गंभीर विषय है, जिस पर इनेलो अपने संगठन के भीतर चर्चा करेगी। इसके अलावा, उन्होंने पंचायत विभाग में करोड़ों रुपये की कथित सेंधमारी की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग भी की।

हरियाणा के वरिष्ठ IAS सुधीर राजपाल 30 नवंबर को होंगे रिटायर

You Might Also Like

हरियाणा में दर्दनाक हादसा, कार सवार तीन दोस्त जिंदा जले
हरियाणा में बनेंगे नए पंचायत भवन, इन गांवों को मिलेगी सौगात, देखिए लिस्ट
हरियाणा में फिर बरसात और ओलावृष्टि के आसार, इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज
हरियाणा के 20 जिलों में महिलाएं मोटापे की शिकार, किस जिले में सबसे ज्यादा मोटापे के मामले ? पढ़ें
Haryana : CM Saini inaugurates 27th Haryana State Sports Festival, over 6000 players to participate
TAGGED:Chandigarh NewsHaryana NewsHaryana UniversitiesHigher EducationINLDPanchayat department inquirySampat SinghUCCvacant teaching posts
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़भारतव्यापार

वीटा डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए 7 दिसंबर तक करें आवेदन

Bhawana Vats
Bhawana Vats
November 26, 2026
कांग्रेस के 1 नवंबर के विरोध प्रदर्शन पर सीएम सैनी के गंभीर सवाल
हरियाणा की खेल नीति फिर चर्चा में, पदक जीतने पर खिलाड़ियों को मिलता है करोड़ों का इनाम
महिला दिवस पर हरियाणा की 15 महिलाओं को पुरस्कारों की घोषणा, 5 दिसंबर तक आवेदन
स्टेट टीचर अवार्ड: हाईकोर्ट ने पलटा इंक्रीमेंट काटने का फैसला, शिक्षकों को राहत
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?