By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, 4 राज्यों में ईडी की छापेमारी भी जारी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, 4 राज्यों में ईडी की छापेमारी भी जारी

Yuva Haryana
Last updated: November 18, 2025 1:04 pm
Yuva Haryana
Published: November 18, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : दिल्ली ब्लास्ट की जांच में हरियाणा के फरीदाबाद जिले की अल फलाह यूनिवर्सिटी में आतंकी साजिश के खुलासे के बाद अब जमीन अधिग्रहण और निर्माण संबंधी गड़बड़ियों की परतें भी खुलने लगी हैं। यहां तक कि प्रशासन द्वारा बुलडोजर एक्शन की तैयारी की जा रही है। वहीं ईडी की दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश सहित चार राज्यों में छापेमारी जारी है।

दरअसल, अल फलाह यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक स्तर पर नियमों के उल्लंघन को लेकर भी गंभीर आरोपों की जांच तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यूनिवर्सिटी प्रशासन ने करीब 80 एकड़ परिसर के विस्तार दौरान सरकारी और ग्रामीण रास्तों पर कब्जा किया हुआ है।

इतना ही नहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बिना स्वीकृति के कई इमारतें भी बनाई हैं। इस बात की जांच को लेकर दो दिन पहले ही डीटीपी इंफोर्समेंट, तहसीलदार और पटवारी द्वारा की गई यूनिवर्सिटी की पैमाइश के आधार पर अवैध निर्माण गिराने की खबर सामने आई है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

दरअसल, वहां के ग्रामीणों का आरोप है कि साल 1990 में जब विश्वविद्यालय परिसर का विस्तार शुरू हुआ था, तब चांसलर ने मनमानी करते हुए कई पारंपरिक रास्तों पर कब्जा कर लिया और इससे किसानों को खेतों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया था। ग्रामीणों के अनुसार शुरुआत में 30 एकड़ में इंजीनियरिंग कॉलेज बना, लेकिन बाद में आसपास की जमीन खरीदकर भवनों का विस्तार किया गया और खेतों तक जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया।

आपको बता दें कि यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग बिल्डिंग, वर्कशॉप, मोर्चरी, अस्पताल, गर्ल्स हॉस्टल और बॉयज होस्टल है। इसके साथ ही डॉक्टरों के लिए बहुमंजिला रिहायशी परिसर, एनाटॉमी बिल्डिंग और मेडिकल बिल्डिंग है।

उधर, अल फलाह विश्वविद्यालय पर एक मामला मनी लांड्रिंग का भी दर्ज किया गया था। महू में यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद के पुराने आवास और फरीदाबाद में अल फलाह के परिसर, ओखला में ट्रस्ट के दफ्तर सहित 30 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

अब तक एनआईए ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये कथित तौर पर आत्मघाती हमलावर डॉ उमर नबी के करीबी सहयोगी माने जा रहे है।

दिल्ली धमाके के बाद डॉक्टर उमर और अन्य आरोपियों के यूनिवर्सिटी से जुड़े होने के कारण जांच और सख्त कर दी गई है। यूनिवर्सिटी में जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार बढ़ रही है।

आपको बता दें कि 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक सफेद हुंडई आई 20 कार में विस्फोट हुआ था और उसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। यह विस्फोट एक आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा बताया गया और इसकी जांच एनआईए और दिल्ली पुलिस कर रही है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि इस घटना से जुड़े लोग डॉक्टर थे। विस्फोट में शामिल आतंकी उमर भी डॉक्टर था और अल फलाह यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर था। हालांकि, यूनिवर्सिटी ने इन आरोपों से इनकार किया है। इसके अलावा अल फलाह की ओर से कहा गया कि उसके कैंपस का इस्तेमाल किसी आतंकी गतिविधियों में नहीं हुआ है।

 

You Might Also Like

ठंड ने पकड़ी रफ्तार, हरियाणा के अनेक जिलों में धूप गायब और आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठिठुरन
हरियाणा में महिला सुरक्षा को लेकर सख्त कदम, अब पॉक्सो एक्ट केस की जांच इतने दिनों में जरूरी
हरियाणा में 10 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम, बरसात की संभावना कितनी ? पढ़ें
हरियाणा में पोर्टल बना फर्जीवाड़े का अड्डा, बन रही फर्जी एग्रीकल्चर लैंड प्रॉपर्टी आईडी, ये सुनकर मंत्री भी हुए हैरान
“किसानों पर अंग्रेजों से ज्यादा जुल्म कर रही भाजपा” की बात कहकर इस नेता ने DAP किल्लत के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार, पढ़िए पूरा बयान
TAGGED:4 राज्यों में ईडी की छापेमारी भी जारीED raids underway in four statesPreparations underway to bulldoze Al-Falah Universityअल-फलाह यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाने की तैयारी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़राजनीति

ASI संदीप लाठर के परिवार से मिले अभय चौटाला, भाजपा पर लगाए बड़े गंभीर आरोप

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 16, 2025
केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों से जुडी बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग को लेकर आई यह खुशखबरी, पढ़िए
6 साल में भारत में चली 160 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, हरियाणा में कितनी दौड़ी ? पढ़िए
अब लाडो को हर महीने नहीं मिलेगी लक्ष्मी ! योजना में बदलाव करने की तैयारी में हरियाणा सरकार
पुलिस रिमांड के दौरान क्या बोला धान घोटाले का आरोपी ? कही यह बड़ी बात
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?