By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा विधानसभा में तीखी बहस, स्पीकर ने कार्यवाही से हटवाए चार बयान
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़राजनीति

हरियाणा विधानसभा में तीखी बहस, स्पीकर ने कार्यवाही से हटवाए चार बयान

khushi Mukhija
Last updated: November 27, 2026 11:45 am
khushi Mukhija
Published: November 27, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: संविधान दिवस के अवसर पर लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और संविधान निर्माताओं के योगदान पर चर्चा के लिए बुलाए गए हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में गुरुवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक बहस देखने को मिली। सदन में संविधान की मूल भावना से अधिक सियासी आरोप-प्रत्यारोप गूंजते रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भूमिका को लेकर उठे सवालों से शुरू हुई बहस कांग्रेस के इतिहास, 1975 के आपातकाल, चुनाव आयोग की निष्पक्षता और केंद्रीय एजेंसियों की कार्यप्रणाली तक जा पहुंची।

राहुल पर टिप्पणी के बाद वेल में उतरे कांग्रेसी

सदन में उस समय माहौल बेहद गर्म हो गया जब आरएसएस और कांग्रेस पर चल रही बहस के बीच भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने राहुल गांधी को लेकर टिप्पणी कर दी। इस पर कांग्रेसी विधायकों ने कड़ा ऐतराज जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी और वेल में आकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने भी सदन में अपने साथ अनुचित व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने संबंधित टिप्पणी को कार्यवाही से हटाने के निर्देश दिए।

सड़क पर लेटकर कार रुकवाई, पिस्टल दिखाकर 54 लाख लूटे

सदन में राजनीतिक हमलों का सिलसिला यहीं नहीं थमा। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर संविधान के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र के लिए असली खतरा हमेशा कांग्रेस से रहा है।

आरएसएस के मुद्दे पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेसी

विशेष सत्र की शुरुआत से पूर्व ही नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान ने विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी किए गए पत्र की भाषा और शैली पर आपत्ति दर्ज कराई। चर्चा प्रारंभ होने पर कादियान ने संविधान सभा में आरएसएस के प्रतिनिधित्व और उसके कार्यालय पर तिरंगा फहराने के इतिहास से जुड़े सवाल उठाए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखने की हिदायत दी।

मामले को तूल पकड़ता देख मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोर्चा संभाला और कांग्रेस के इतिहास पर पलटवार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना अंग्रेजों ने की थी और स्वयं महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कांग्रेस को भंग करने की सलाह दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान सभा में देश के महान स्वतंत्रता सेनानी शामिल थे, जिन्होंने देश को यह पवित्र ग्रंथ दिया।

कैथल में तिरंगा खरीद पर सवाल, BDPO समेत 4 पर केस

कार्यवाही से हटाए गए चार बयान

बढ़ते गतिरोध और हंगामे के बीच सदन की मर्यादा बनाए रखने के लिए विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के कुल चार बयानों को सदन की कार्यवाही से बाहर निकलवा दिया। रिकॉर्ड से हटाए गए बयानों में कांग्रेस विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान के दो और भाजपा विधायक रामकुमार गौतम व संसदीय कार्य मंत्री महीपाल ढांडा के एक-एक बयान शामिल हैं।

वोट चोरी से केंद्रीय एजेंसियों तक पहुंची बहस

दूसरी ओर, विपक्ष ने सदन में वोट चोरी के आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए। कांग्रेसी सदस्यों ने ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा भी उठाया। इस प्रकार, संविधान दिवस का यह विशेष सत्र लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता, चुनावी पारदर्शिता और ऐतिहासिक मुद्दों पर सत्ता पक्ष व विपक्ष के तीखे टकराव का गवाह बना।

पशु बांधने या गोबर रखने से जमीन पर दावा नहीं, हाईकोर्ट

You Might Also Like

हरियाणा में 1,614 स्कूल गोद लेकर भूले अधिकारी
हरियाणा में मेडिकल ऑफिसर पर लगे घूसखोरी के आरोप, निजी अस्पतालों को मरीज देने के बदले रुपए लेने का बड़ा मामला
हरियाणा में पराली के 349 मामले, कैथल सबसे आगे
पद्म पुरस्कारों की घोषणा, धर्मेंद्र, रोहित शर्मा सहित 131 हस्तियां शामिल और 3 नाम हरियाणा से
महिला दिवस पर हरियाणा की 15 महिलाओं को पुरस्कारों की घोषणा, 5 दिसंबर तक आवेदन
TAGGED:Anil VijBhupinder Singh HoodaChandigarh NewsCongressConstitution Dayelection commissionHarvinder KalyanHaryana PoliticsHaryana Vidhan SabhaMahipal DhandaNayab Singh SainiRaghubir Singh KadianRamkumar GautamRSSSpecial SessionVote Theft
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबर

हरियाणा में बेमौसम बरसात की दस्तक, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 6, 2025
कैथल महोत्सव में 900 विद्यार्थियों को परोसा घटिया भोजन
मनरेगा पर सियासी उबाल, हरियाणा कांग्रेस ने छेड़ा ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’
हरियाणा में 3 IAS अधिकारियों का तबादला, निखिल गजराज बने राज्य परिवहन के महानिदेशक
जेजेपी के संगठन में विस्तार, 53 महिलाओं को बनाया पदाधिकारी, यहां देखिए पूरी लिस्ट
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?