Yuva Haryana: हरियाणा में जल्द ही एक नए जिले की सौगात मिल सकती है। पिछले काफी समय से प्रदेश सरकार नए जिले, नए उपमंडल और नई तहसील बनाने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श कर रही है। इसी के तहत सरकार नए जिले बनाने की योजना पर काम कर रही है।
एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार 1 नवंबर 2025 हरियाणा दिवस के मौके पर हरियाणा सरकार 23वें जिले के नाम की घोषणा कर सकती है। फिलहाल, सरकार के पास 10 जिले बनाने का प्रस्ताव है, इनमें डबवाली, हांसी, गोहाना, असंध, नारायणगढ़, मानेसर, पिहोवा, पटौदी, सफीदों और बरवाला शामिल है।
ऐसे में अब कयास यह लगाए जा रहे है कि सबसे पहले गोहाना, हांसी और डबवाली में से किसी एक को जिला बनाने का ऐलान किया जा सकता है। अन्य प्रस्तावित नए जिलों पर निर्णय जनगणना के बाद लिया जा सकता है।
आपको यह भी बता दें कि भाजपा सरकार का मानना है कि प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन करने के लिए वे प्रतिबद्ध है। अब तक सरकार की पुनर्गठन उप समिति को 73 प्रस्ताव मिले है, इनमें 10 नए जिले, 14 उपमंडल, 4 तहसील और 27 उप तहसील के नाम शामिल है।
नियमों के तहत नया जिला बनाने के लिए 125 से 200 गांव, चार लाख से अधिक आबादी और 80 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल होना जरूरी है।



