By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: चिली में होगा महिला जूनियर हॉकी विश्व कप, हरियाणा की 6 बेटियां दिखाएंगी दम
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरखेल खिलाड़ीहरियाणा न्यूज़

चिली में होगा महिला जूनियर हॉकी विश्व कप, हरियाणा की 6 बेटियां दिखाएंगी दम

Yuva Haryana
Last updated: November 15, 2025 5:25 pm
Yuva Haryana
Published: November 15, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 का आयोजन 25 नवंबर से 13 दिसंबर के बीच चिली देश के सैंटियागो में होने जा रहा है। इस विश्व कप के लिए हॉकी इंडिया ने 18 खिलाड़ियों के साथ दो वैकल्पिक खिलाड़ियों वाली 20 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

भारतीय टीम की कमान ज्योति सिंह को सौंपी गई है। एक खास बात यह भी है कि इस भारतीय टीम में हरियाणा राज्य से छह महिला खिलाड़ी शामिल है, जो कि चिली विश्व कप खेलेगी।

इनमें भिवानी से ईशिका, हिसार से साक्षी राणा, कुरुक्षेत्र से सोनम और सोनीपत जिले से निधि, कनिका और मनीषा के नाम शामिल है। इन खिलाड़ियों के दम पर भारतीय टीम को मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

राष्ट्रमंडल कबड्डी चैम्पियनशिप: भारतीय टीम में हरियाणा के 6 खिलाड़ियों का चयन, 5 महाद्वीपों के 13 देश लेंगे हिस्सा

हरियाणा की रहने वाली गोलकीपर निधि विरोधी खिलाड़ियों के शॉट्स रोकने में माहिर है। आक्रामक खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाने वाली सोनम और कनिका अपने शानदार तालमेल के लिए प्रसिद्ध है। वहीं ईशिका मिड फील्डर हैं। मनीषा और साक्षी राणा टीम में डिफेंस का काम करती है।

भारत के मैच कब होंगे ?

  • जर्मनी, आयरलैंड और नामीबिया के साथ पूल-सी में भारतीय टीम
  • 1 दिसंबर को भारत नामीबिया के खिलाफ मुकाबला खेलकर अपने अभियान की शुरुआत करेगा
  • 3 दिसंबर को जर्मनी के साथ भारत का मैच
  • 5 दिसंबर को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला खेला जाएगा
  • प्रत्येक पूल से शीर्ष टीमें नॉकआउट चरणों में आगे बढ़ेगी
  • नॉकआउट मुकाबले 7 से 13 दिसंबर तक खेले जाएंगे
  • इस टूर्नामेंट में 24 देशों की टीमें शामिल

भारतीय टीम में ये खिलाड़ी
गोलकीपर : निधि और एंगिल हर्षा रानी मिंज
डिफेंडर: मनीषा, लालथन लुआलांगी, साक्षी शुक्ला, पूजा साहू, नंदिनी
मिडफील्डर: साक्षी राणा, इशिका, सुनीता टोप्पो, ज्योति सिंह, खैदेम शिलेइमा चानू, बिनिमा धन
फॉरवर्ड: सोनम, पूर्णिमा यादव, कनिका सिवाच, हिना बानो, सुखवीर कौर
वैकल्पिक खिलाड़ी: प्रियंका यादव, पार्वती टोपनो

17 पदक जीते, फॉर्म भरवाया पर इनामी राशि का इंतजार: 15 माह से हरियाणा के पहलवानों को नहीं मिला सम्मान

 

अयान लोचब बने KCL-2 के सबसे महंगे खिलाड़ी, झज्जर जगुआर्स ने खरीदा

You Might Also Like

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में लगे ऑक्सीजन प्लांट बने ‘सफेद हाथी’, लापरवाही के चलते व्यवस्था ने तोड़ा दम
हरियाणा में लंपी वायरस का कहर, अभय चौटाला ने भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार
हरियाणा में आढ़तियों तक पहुंची धान घोटाले की जांच की आंच, इन अधिकारियों पर भी गिरी गाज
हरियाणा में “असली ठंड” तो अब आएगी, पढ़िए मौसम विभाग की नई चेतावनी
अब UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज, जानें किसे कितना देना होगा टैक्स
TAGGED:चिली में होगा महिला जूनियर हॉकी विश्व कपहरियाणा की 6 बेटियां दिखाएंगी दम
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा सरकारभारत

PM Awards के लिए आवेदन शुरू, इस दिन तक जमा करवा सकते है अपना आवेदन

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 13, 2025
हरियाणा-चंडीगढ़ में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
PM मोदी की जुबान पर क्यों आया धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का नाम ? महाभारत का जिक्र कर कही ये बात
हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे
हरियाणा HCS परीक्षा का परिणाम घोषित: 101 पदों पर चयन, अभिषेक सरोहा बने टॉपर
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?