By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: महिला SP पर फिर भड़के मंत्री विज, तीखी नोकझोंक के बीच मीटिंग से बाहर जाने को कहा, देखें Video
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

महिला SP पर फिर भड़के मंत्री विज, तीखी नोकझोंक के बीच मीटिंग से बाहर जाने को कहा, देखें Video

Yuva Haryana
Last updated: February 13, 2026 6:21 pm
Yuva Haryana
Published: February 13, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज एक बार फिर से कैथल की महिला एसपी उपासना पर भड़कते हुए नजर आए है। इस पूरी नोकझोंक का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विज गुस्से में लाल होते हुए नजर आ रहे है।

दरअसल, शुक्रवार को कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान मंत्री अनिल विज और एसपी उपासना के बीच तीखी नोकझोंक सामने आई है।

जानकारी के अनुसार बैठक में जमीन बिक्री मामले में धोखाधड़ी की सुनवाई चल रही थी और इस कथित धोखाधड़ी में पुलिस वालों का नाम भी शामिल था।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

इस मामले में अनिल विज ने एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने के आदेश दिए, लेकिन एसपी उपासना ने इस पर कहा कि वे सस्पेंड नहीं कर सकती। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

यहां तक कि विज ने ये भी कहा कि उनके नाम से डीजीपी को लिखा जाए कि वे उनके कहने पर पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर रही है। इसके बाद भी एसपी उपासना नहीं मानी और उन्होंने अधिकारी को सस्पेंड करने से इनकार कर दिया।

अनिल विज ने सख्त होते हुए एसपी को आदेश दिए कि अगर आपके पास पावर नहीं है तो वे समिति की बैठक से उठकर चली जाएं। हालांकि, इस बीच डीसी पराजिता ने हस्तक्षेप करते हुए मामला थोड़ा शांत करवाया।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

 तीखी बहस की वीडियो देखें

आपको बता दें कि इससे पहले भी अनिल विज और एसपी उपासना के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी। पिछले साल नवंबर माह में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी विज महिला एसपी पर एक शिकायत पर कार्रवाई न होने पर भड़कते हुए दिखाई दिए थे। इस दौरान विज ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि कैथल पुलिस निकम्मी है और वह अपराधियों पर दयालु रहती है, हर अपराधी को छोड़ देती है।

 

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

Haryana : CM Saini inaugurates 27th Haryana State Sports Festival, over 6000 players to participate
हरियाणा की सभी जिम में महिला ट्रेनर अनिवार्य करने की कवायद तेज, महिला आयोग ने खेल विभाग को लिखा पत्र
दिल्ली ब्लास्ट के बाद चर्चा में आई हरियाणा की अल फलाह यूनिवर्सिटी में अब हालात कैसे ? पढ़िए ताजा अपडेट
हरियाणा में क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, कई जिलों में ED की छापेमारी
ठेकेदारों पर सख्ती, हाईवे पर बार-बार होने वाले हादसों को लेकर सरकार ने उठाया यह नया कदम
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

चंडीगढ़ से जयपुर, महेंद्रगढ़, भिवानी और रेवाड़ी जाने वाले यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इस दिन से रोडवेज बसों का नया टाइम टेबल शुरू

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 19, 2025
हरियाणा में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी, खराब हवा में सांस लेने को मजबूर लोग
हरियाणा : नशे में धुत पुलिस वाला, शिकायत के बाद SP ने किया सस्पेंड
हरियाणा में 164 मामूली अपराध हुए ‘क्राइम फ्री’, FIR और जेल से मिली राहत
हरियाणा के इस गांव का सरपंच हुआ गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट तक जाने के बाद भी नहीं मिली राहत, जानें पूरा मामला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?