By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: चर्चा में हरियाणा के नए DGP, थार-बुलेट रखने वालों के लिए दिया ये बड़ा बयान
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

चर्चा में हरियाणा के नए DGP, थार-बुलेट रखने वालों के लिए दिया ये बड़ा बयान

Yuva Haryana
Last updated: November 9, 2025 12:26 pm
Yuva Haryana
Published: November 9, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : इन दिनों हरियाणा के नए डीजीपी अपने बयानों और काम करने के स्टाइल को लेकर खासा चर्चा में है। ओपी सिंह गैंगस्टरों को सीधी चेतावनी दे रहे है और प्रदेशभर में अपराधियों की धर पकड़ के लिए बड़ा ऑपरेशन भी चला रखा है।

हरियाणा पुलिस का अपराधियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन का लगातार असर दिखा रहा है। अभियान के तीसरे दिन पुलिस ने 54 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीन दिनों में कुल 926 गिरफ्तारियां की गई, जिनमें 110 कुख्यात अपराधी शामिल हैं।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

अब ओपी सिंह के उन बयानों के बारे में आपको बताते हैं, जो चर्चा के विषय बने हुए है।

एक गैंगस्टर की सोशल मीडिया पोस्ट देखकर गुस्से में आए डीजीपी ने कहा कि जेलों में रहने वाले चिरकुट रील्स से लोगों को बेवकूफ बना रहे है। ऐसे में हरियाणा पुलिस ने अब उन गैंगस्टरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जो जेल में रहते हुए भी सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी को बदमाशी स्टाइल में दिखाते है।

इस संबंध में डीजीपी ओपी सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जेलों में बंद अपराधियों के असली जीवन और कठिन परिस्थितियों को जनता के सामने लाया जाए, ताकि लोग समझ सकें कि अपराध का अंत केवल सलाखों के पीछे होता है।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

आपको बता दें कि हाल ही में झज्जर जेल में बंद गैंगस्टर दलजीत सिहाग उर्फ सिसई का मामला सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट से इंफ्लुएंसर बनने की कोशिश कर रहा था, जबकि वह जेल में टॉयलेट साफ करने काम करता है। जांच में पता चला कि उसने जेल से बाहर एक व्यक्ति को पैसे देकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स चलवाने का काम सौंपा था, जो उसकी पेशी के दौरान वीडियो शूट करता था और सोशल मीडिया पर उसे हीरो की तरह पेश करता था। अब पुलिस इस व्यक्ति खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।

डीजीपी सिंह ने 14 अक्टूबर को पद संभालने के बाद अपराध जगत के खिलाफ कई मोर्चे खोले हैं। उनका एक और ताजा बयान भी सुर्खियों में है। ओपी सिंह ने गुरुग्राम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि थार और बुलेट दादागिरी और दिखावे का प्रतीक है। आजकल बदमाश और युवा थार और बुलेट जैसी गाड़ियों से स्टंट करते हैं। जिसके पास थार है, उसका दिमाग घुमा होगा। डीजीपी ने चेतावनी भी दी कि ऐसे वाहनों का गलत इस्तेमाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि हमारी पुलिस एक एएसपी के बेटे ने भी थार से एक व्यक्ति को कुचल दिया था। हम अब लिस्ट निकालेंगे कि हमारे कितने पुलिसकर्मियों के पास थार है, क्योंकि जिसके पास थार है, उसका दिमाग जरूर घुमा होगा।

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब, छात्रों ने CM से मांगी मदद

You Might Also Like

हरियाणा से बिहार तक अवैध हथियारों की सप्लाई, NIA का बड़ा एक्शन
हरियाणा में औद्योगिक विकास पर जोर, निवेशकों को आकर्षित करने के लिए ये कर रही सरकार
भारत के 53वें CJI बने जस्टिस सूर्यकांत, हरियाणा के इस गांव से ‘सुप्रीम कुर्सी’ तक कैसे पहुंचे ? पढ़िए
हरियाणा में इन सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, लेकिन इनको नहीं मिलेगा डीए
हरियाणा के बिजली मंत्री को बिजली निगम के कर्मचारी को सस्पैंड करने का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट
TAGGED:Haryana's new DGP in the newsmakes a big statement for Thar-Bullet ownersचर्चा में हरियाणा के नए DGPथार-बुलेट रखने वालों के लिए दिया ये बड़ा बयान
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरकृषिहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में किसानों का धरना समाप्त, धान खरीद पर इन बातों पर बनी सहमति

Yuva Haryana
Yuva Haryana
September 24, 2026
छुट्टी पर चल रहे शत्रुजीत कपूर को हरियाणा DGP पद से हटाया, जानिए पूरा मामला
हरियाणा में HKRN कर्मियों के लिए अच्छी खबर, सैलरी बढ़ाने की तैयारी में सरकार
पहलवान विनेश फोगाट का यू-टर्न, दोबारा ‘दंगल’ में उतरने का किया ऐलान
हरियाणा पुलिस ने कई JJP नेताओं की हटाई सुरक्षा, क्या बोले दिग्विजय चौटाला ? पढ़िए
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Loading Comments...
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?