By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: अंबाला के थाना कार ब्लास्ट केस का पाकिस्तान से निकला कनेक्शन, पुलिस पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा 
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

अंबाला के थाना कार ब्लास्ट केस का पाकिस्तान से निकला कनेक्शन, पुलिस पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा 

Yuva Haryana
Last updated: January 18, 2026 12:59 pm
Yuva Haryana
Published: January 18, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के अंबाला जिले में एक थाने में हुए कार ब्लास्ट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में पकड़े गए आरोपी कर्मजीत उर्फ टोनी ने पुलिस पूछताछ में पाकिस्तानी गैंगस्टर का नाम लिया है। इस पाकिस्तानी गैंगस्टर का नाम सिरसा में महिला थाने में हुए हैंड ग्रेनेड हमले के मामले में भी सामने आया था।

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित जानकारी के अनुसार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसने पाकिस्तान के शहजाद भट्टी के कहने पर अंबाला के बलदेव नगर थाने में ब्लास्ट किया था। सोशल मीडिया पर चैट के जरिए उसकी शहजाद से बातचीत हुई थी।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

साथ ही आरोपी ने शहजाद को ब्लास्ट के समय का लाइव वीडियो भी भेजा था। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद किए गए फोन में से चैट और संबंधित जानकारी प्राप्त की है। इस संबंध में पुलिस ने कोर्ट को भी जानकारी दी है।

आरोपी पटियाला के अर्बन एस्टेट में एक किराए के मकान में रहता था। शहजाद ने उसे इस वारदात को अंजाम देने के लिए रुपए भी भेजे थे। शहजाद ने आरोपी को कहा था कि पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव फत्तुवाला से सौरभ और उसका भाई आकाश आएंगे और उनके साथ आरोपी को अंबाला के बलदेव नगर थाने में जाना है। इसके बाद वहां कार खड़ी करके उसका वीडियो बनाकर भजना है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

गिरफ्तारी के बाद तीन दिन की रिमांड पर लिए गए आरोपी टोनी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने आईएसआई के सहयोगी शहजाद के इशारे पर रसोई गैस के तीन सिलिंडर और विस्फोटक से भरी सफेद रंग मारुति 800 कार थाने में खड़ी की थी और इसके बदले उसे 30 हजार रुपए मिले थे और वारदात के बाद और पैसे भी देने का वादा किया गया था।

शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

हिसार एयरपोर्ट से जम्मू की फ्लाइट कब ? हरियाणा के हवाई सफर से जुड़ी नई अपडेट जानें
सीएम के जापान दौरे के बाद हरियाणा के यह मंत्री भी गए विदेश, पांच दिन तक इस देश में रहेंगे
हरियाणा में रजिस्ट्री के काम में गड़बड़ रोकने के लिए नया कदम, सरकार ने बनाया IT सेल
हरियाणा में दूषित पानी से फैल रही बीमारियां, इस रिपोर्ट ने पंजाब और हिमाचल को भी डराया, पढ़ें
JJP ने जुलाना में दिखाई सियासी ताकत, क्या बोले दुष्यंत चौटाला ? जानें रैली की पूरी डिटेल
TAGGED:Ambala police station car blast casePakistan connectionअंबालाकनेक्शनकार ब्लास्टपाकिस्तानबलदेव नगर थाना
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबर

हरियाणा में कौन कहां फहराएगा तिरंगा ? चीफ गेस्ट लिस्ट में इन नेताओं के नाम गायब

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 20, 2026
हरियाणा सरकार ने Tesla को हरियाणा में कारखाना लगाने का दिया निमंत्रण
IPS पूरन कुमार सुसाइड केस की जांच बढ़ी आगे, पूर्व DGP शत्रुजीत सहित 11 अधिकारियों से SIT ने की पूछताछ
छोटी सी उम्र में बनाई बड़ी पहचान, कृत्रिम पैर के सहारे हरियाणा की बेटी ने किया कमाल
शादी के बंधन में बंधने जा रहीं ‘हॉकी की रानी’, बनेंगी सीए की दुल्हनिया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?