By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: टीबी रोग के लिए WHO की नई गाइडलाइन, इलाज के लिए इस चीज को बताया बहुत जरूरी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
स्वास्थ्य एवं जीवनशैली

टीबी रोग के लिए WHO की नई गाइडलाइन, इलाज के लिए इस चीज को बताया बहुत जरूरी

Yuva Haryana
Last updated: October 13, 2025 4:32 pm
Yuva Haryana
Published: October 13, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana: भारत में हर साल लाखों नए टीबी के मरीज सामने आते है और बड़ी संख्या में लोग पोषण की कमी से जूझते है। ऐसे में दो भारतीय डॉक्टरों की एक शोध को आधार मानते हुए हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपनी नई गाइडलाइन जारी की है।

दरअसल, शोध में यह साबित किया गया कि टीबी मरीजों के इलाज के लिए पौष्टिक आहार उतने ही जरूरी है जितनी कि दवा। ऐसे में अब डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि टीबी के मरीजों के परिवारों को भी भोजन सहायता देनी चाहिए, खासकर उन जगहों पर जहां लोगों को खाने की कमी होती है।

ऐसा पहली बार होगी कि डब्ल्यूएचओ की नई गाइडलाइन में पोषण को टीबी के इलाज के लिए जरूरी बताया गया है। पहले टीबी के इलाज का फोकस सिर्फ दवाओं और मेडिकल निगरानी पर होता था। लेकिन अब डब्ल्यूएचओ का स्पष्ट मानना है कि अगर मरीज और उसका परिवार कुपोषित है तो दवाओं का असर भी अधूरा रहता है।

हरियाणा में डेंगू-मलेरिया पर सख्त कानून, अब नियमों की अनदेखी पर लगेगा इतना जुर्माना

आपको बता दें कि भारत के उन इलाकों में यह शोध किया गया, जहां टीबी के मामले ज्यादा है और लोग कुपोषण से जूझ रहे हैं। इस शोध में सामने आया कि जिन मरीजों को पौष्टिक आहार दिया गया, उनमें इलाज की सफलता दर काफी बढ़ी।

शोध करने वाले डॉक्टरों का मानना है कि कुपोषण टीबी का सबसे बड़ा जोखिम कारक है, जिन लोगों का वजन कम है या जो पर्याप्त पोषण नहीं पा रहे, उन्हें टीबी होने की संभावना कई गुना ज्यादा रहती है। इतना ही नहीं, ऐसे मरीजों में ठीक होने की प्रक्रिया भी धीमी होती है।

इस रिसर्च ने यह स्पष्ट किया कि पोषण को नजरअंदाज करके टीबी से लड़ना संभव नहीं है। डब्ल्यूएचओ ने इस शोध को आधार बनाकर अपनी नई नीति में पोषण को अनिवार्य तत्व के रूप में जोड़ा है।

हरियाणा में मेडिकल शिक्षा और सेवा पर काम, इन चार जिलों में जल्द नए मेडिकल कॉलेज होंगे शुरू

डब्ल्यूएचओ का कहना है कि टीबी को खत्म करने के लिए हमें कुपोषण और खाद्य असुरक्षा का समाधान करना होगा। पोषण को टीबी उपचार का हिस्सा बनाना, बीमारी और गरीबी के चक्र को तोड़ने की दिशा में अहम कदम है।

ऐसे में अब इस नई गाइडलाइन से उम्मीद है कि सरकारें और स्वास्थ्य संस्थाएं टीबी मरीजों को सिर्फ दवाएं नहीं, बल्कि भोजन और पोषण सहायता भी देंगी।

हरियाणा में डॉक्टरों के खाली पदों को भरने की तैयारी, भर्ती के लिए MBBS छात्रों में खासा क्रेज

You Might Also Like

हरियाणा में संजीवनी बनी ये योजनाएं, लाखों परिवारों को मुफ्त में मिल रहा इलाज, पढ़ें
दिवाली के बाद दिल्ली NCR की हवा कितनी हुई खराब ? यहां पढ़िए अब तक की पूरी अपडेट
हरियाणा में आयुष्मान योजना से हटी ये 11 गंभीर बीमारियां, अब प्राइवेट अस्पतालों में इनका इलाज नहीं करवा पाएंगे लाभार्थी, पढ़िए पूरी खबर
Haryana : 2 more private AYUSH hospitals empanelled
दक्षिण हरियाणा के अच्छी खबर, जल्द माजरा एम्स में शुरू होगी ओपीडी
TAGGED:TBWHOगाइडलाइनटीबीमरीजविश्व स्वास्थ्य संगठनशोध
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
राजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में कांग्रेस के नए अध्यक्ष की ताजपोशी, जानिए कौन हैं राव नरेंद्र सिंह ?

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 6, 2025
हरियाणा : खेल मंत्री के खिलाफ दायर याचिका के सबूत गायब, जानें हाईकोर्ट से जुड़ा यह पूरा मामला
Haryana : ट्रांसफर के इंतजार में बैठे टीचरों के लिए अच्छी खबर, बदलाव के साथ नई Transfer Policy मंजूर
अमेरिका से डिपोर्ट युवाओं के लिए न्याय की उठी मांग, हरियाणा के एक मंत्री ने कही यह बड़ी बात
छठ पूजा पर हरियाणा सरकार की सौगात, बिहार के लिए AC बसें शुरू, शेड्यूल जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?