By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: देश की टेलीकॉम मार्केट में किसका दबदबा ? नई रिपोर्ट जारी, पढ़िए
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरभारत

देश की टेलीकॉम मार्केट में किसका दबदबा ? नई रिपोर्ट जारी, पढ़िए

Yuva Haryana
Last updated: November 29, 2025 6:01 pm
Yuva Haryana
Published: November 29, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की तरफ से जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल के सब्सक्राइबर्स को लेकर नई रिपोर्ट जारी हुई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में एक बार फिर जियो ने बाजी मारी है।

आपको बता दें कि जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया (VI) और बीएसएनएल देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हैं। चारों ही कंपनियों के सब्सक्राइबर बेस को लेकर ट्राई ने ताजा रिपोर्ट जारी की है।

अक्टूबर 2025 की इस रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो ने सबसे तेज बढ़त के साथ इस महीने 19,97,843 नए सब्सक्राइबर जोड़कर सभी कंपनियों को पीछे छोड़ा।

हरियाणा की हस्तियों का बढ़ा सम्मान, कर्नाटक और गुजरात में मिली नई पहचान

जियो की यह वृद्धि उसके सबसे नज़दीकी प्रतिद्वंदी एयरटेल से 1.6 गुना ज़्यादा है। जियो का मार्केट शेयर भी बढ़कर 41.4 प्रतिशत हो गया है, जो इस इंडस्ट्री में सबसे अधिक है।

वहीं एयरटेल की बात करें तो अक्टूबर में 12,52,874 नए ग्राहक जोड़े, कंपनी की ग्रोथ रफ्तार स्थिर बनी हुई है। हालांकि, जियो की तेज़ रफ्तार के सामने एयरटेल की बढ़ोतरी तुलनात्मक रूप से कम दिखाई देती है।

वोडाफोन आइडिया के लिए अक्टूबर एक और मुश्किल महीना रहा। कंपनी ने 20,83,618 सब्सक्राइबर खोकर भारी गिरावट दर्ज की, जिसके कारण उसका यूज़र बेस और कमजोर हुआ है।

राजस्थान की सौर ऊर्जा से रोशन होगा हरियाणा

लगातार गिरावट से कंपनी की बाज़ार में स्थिति और चुनौतीपूर्ण होती जा रही है।
उधर, सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने अक्टूबर में 2,69,215 ग्राहक जोड़ने के बावजूद बीएसएनएल और एमटीएनएल मिलकर सिर्फ़ 7.92% मार्केट शेयर संभाल पा रहे हैं, जबकि प्राइवेट प्लेयर्स की हिस्सेदारी 92.08% के स्तर पर है।

एक्टिव बेस और वायरलाइन में भी जियो ने टॉप पर रहते हुए अक्टूबर में 3.9 मिलियन एक्टिव यूजर जोड़े, जो एयरटेल की पिछले तीन महीनों की कुल बढ़त से तीन गुना ज्यादा है।

वायर लाइन सेगमेंट में भी जियो ने करीब 4 गुणा अधिक नेट एडिशन दर्ज किए। जियो फाइबर की तेज लोकप्रियता ने कंपनी को FWA कैटेगरी में भी सबसे आगे रखा।

हरियाणा में 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिला शिक्षिकाओं को तबादला नीति-2026 के तहत 10 अतिरिक्त अंक देने का फैसला लिया गया है। सरकार ने हाईकोर्ट में नीति में संशोधन का आश्वासन दिया है।
हरियाणा में अविवाहित शिक्षिकाओं को तबादले में 10 अंक

अक्टूबर में देशभर के ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर सितंबर के 995.63 मिलियन से बढ़कर 999.81 मिलियन हो गए। यह 0.42% की मासिक वृद्धि है, जिसमें जियो के वायर लेस और वायर लाइन नेटवर्क का बड़ा योगदान रहा।

You Might Also Like

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के सामने उठा SYL का मुद्दा, हरियाणा ने पंजाब से मांगा अपना हक
महिला SP पर फिर भड़के मंत्री विज, तीखी नोकझोंक के बीच मीटिंग से बाहर जाने को कहा, देखें Video
हरियाणा : नशे में धुत पुलिस वाला, शिकायत के बाद SP ने किया सस्पेंड
हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें
हरियाणा में बढ़ेगी राशन डिपो की संख्या, लाभार्थियों को होगा ये फायदा
TAGGED:AirtelJioVodafone Idea (VI) and BSNLWho dominates the Indian telecom market? A new report has been released. Read on.एयरटेलजियोदेश की टेलीकॉम मार्केट में किसका दबदबा ? नई रिपोर्ट जारीपढ़िएवोडाफोन आइडिया (VI) और बीएसएनएल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
कृषिहरियाणा न्यूज़

सैटेलाइट-पोर्टल मिसमैच में फंसी हजारों एकड़ धान की फसल

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 3, 2026
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 12 अक्टूबर तक बारिश और ओलावृष्टि के आसार
मेट्रो से जुड़ेगा हरियाणा का एक और जिला, केंद्रीय मंत्री ने जल्द काम शुरू होने की कही बात
हरियाणा में सर्दी की छुट्टियों की घोषणा, इस दिन से 15 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल
हरियाणा में इस बार लंबा चलेगा बजट सत्र, इस दिन आएगा बजट और पढ़ें पूरा कार्यक्रम
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?