By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा के सिरसा में ग्रेनेड अटैक, इस पाकिस्तानी गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के सिरसा में ग्रेनेड अटैक, इस पाकिस्तानी गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

Yuva Haryana
Last updated: November 27, 2025 3:36 pm
Yuva Haryana
Published: November 27, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के सिरसा जिले में एक महिला थाने पर ग्रेनेड अटैक का मामला सामने आया है। मंगलवार रात करीब 10 बजे कुछ युवकों ने थाने पर ग्रेनेड फेंके और वीडियो भी बनाए।

बड़ी बात ये है कि एक प्रमुख समाचार पत्र के मुताबिक पाकिस्तानी गैंगस्टर शहबाज भट्टी ने इस ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी ली है। उसने दावा किया है कि थाने के कर्मचारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का समर्थन करते थे, जिसके कारण उसने हमला किया।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

वहीं खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर धमाके का वीडियो पोस्ट किया है और लिखा है कि 25 नवंबर 2025 को रात सवा 10 बजे खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने सिरसा में पुलिस स्टेशन पर धमाका किया है।

इस धमाके से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुछ युवक नजर आ रहे है। वीडियो में पूरी तरह से बम ब्लास्ट तो नहीं दिख रहा है लेकिन जोरदार धमाके की आवाज आ रही है और इस दौरान युवक फिर बाइक पर फरार हो जाते हैं।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

मामले में पुलिस की विभिन्न टीमें जांच में लगी हुई है। इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लेने की खबर सामने आई है। इनमें गांव खारिया के चार युवा बताए जा रहे है। वहीं सूचना यह भी है कि एनआईए की टीम भी सिरसा पहुंच चुकी है और वह इस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

आपको यह भी बता दें कि सिरसा में जहां ग्रेनेड फैंका गया है, वहां से 10 मीटर की दूरी पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर का आवास है। वहीं 20 मीटर की दूरी पर महिला थाना है। इसी पॉश इलाके में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक शीशपाल केहरवाला भी रहते हैं।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

उधर, हरियाणा से सटे पंजाब के गुरदासपुर में भी थाना सिटी के बाहर मंगलवार रात जोरदार धमाका हुआ। हालांकि, पंजाब पुलिस ने कहना है कि ट्रक का टायर फटा था। इस घटना में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हुए हैं। इस हमले की भी जिम्मेदारी खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने ली है। गुरदासपुर पुलिस हर एंगल से मामले की गहन जांच कर रही है।

You Might Also Like

उचाना विधानसभा चुनाव-2024, वोटों की गिनती दोबारा होगी या नहीं ? पढ़ें नई अपडेट
हरियाणा में बदमाश बेखौफ, दिनदहाड़े फायरिंग करके 50 लाख की रंगदारी मांगी
शादी करवाने के लिए CRPF जवान ने छोड़ी ड्यूटी, बर्खास्तगी पर पहुंचा हाईकोर्ट और फिर आया ये फैसला, पढ़ें
हरियाणा में एचटेट परीक्षा की तैयारियां जोरों पर, आवेदन के लिए बस इतने दिन ही बचे
हरियाणा में HTET रिजल्ट का मामला गरमाया, JJP ने छेड़ा आंदोलन और प्रदेशभर में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
TAGGED:Grenade attack in Haryana's SirsaGrenade attack in Sirsathis Pakistani gangster claimed responsibilityहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरसोशल-वायरलहरियाणा न्यूज़

हरियाणा: शिक्षण संस्थान में बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो से सरेआम गुंडई, ये खौफनाक वीडियो हो रहा वायरल, देखें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 18, 2025
हरियाणा में प्रदूषण का प्रकोप जारी, कब होगी बरसात ? यहां जानिए Weather Update
Cyber Crime रोकने में किस राज्य की पुलिस सबसे आगे ? एक रिपोर्ट में सामने आई यह बड़ी जानकारी, पढ़िए
विधानसभा में गूंजा BPL राशन कार्ड काटने का मुद्दा, हरियाणा सरकार ने क्या दिया जवाब ? पढ़िए
हरियाणा में आढ़तियों के भुगतान में देरी, धान के उठान की मजदूरी का पैसा भी अटका
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?