By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में शिक्षकों के ACP मामलों का 30 दिन में होगा निपटारा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़शिक्षा

हरियाणा में शिक्षकों के ACP मामलों का 30 दिन में होगा निपटारा

Bhawana Vats
Last updated: November 26, 2026 2:23 pm
Bhawana Vats - Editor
Published: November 26, 2026
Share
SHARE

शिक्षकों के ACP केस 30 दिन में होंगे मंजूर, देरी करने वाले अधिकारियों का रुकेगा वेतन

Contents
किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?हर अधिकारी और कर्मचारी के लिए तय किए दिनJBT, PRT और C&V शिक्षकों के मामलों की मंजूरी जिले मेंदस्तावेजों की कमी होने पर पोर्टल पर मिलेगी सूचनाकर्मचारियों को समय पर मिलेगा वित्तीय लाभ

Yuva Haryana: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। अब एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (ACP) यानी सुनिश्चित करियर प्रगति से जुड़े मामलों की फाइलें महीनों तक सरकारी कार्यालयों में अटकी नहीं रहेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इन मामलों के समयबद्ध निपटारे के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है। इसके तहत पात्र कर्मचारियों के ACP मामलों का निपटारा अधिकतम 30 दिनों में करना अनिवार्य होगा।

विभाग ने पूरी प्रक्रिया को मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) पोर्टल के माध्यम से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में फाइल आगे नहीं बढ़ाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। लापरवाही मिलने पर उनका वेतन रोकने के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, SCERT निदेशक, सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (DEEO) को SOP का पालन सुनिश्चित करना होगा।

किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

नई प्रक्रिया का लाभ सरकारी स्कूलों में कार्यरत विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों को मिलेगा। इसमें प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT), स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT), प्रिंसिपल, क्लर्क, जेबीटी, पीआरटी और सीएंडवी शिक्षक शामिल हैं।

फतेहाबाद में सोलर सब्सिडी अटकी, जानें पूरा मामला

ACP का लाभ उन पात्र सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जिन्हें निर्धारित सेवा अवधि पूरी करने और आवश्यक शर्तें पूरी करने के बावजूद नियमित पदोन्नति नहीं मिल पाती। इसके माध्यम से कर्मचारी को नियमानुसार वित्तीय लाभ या उच्च वेतनमान का लाभ दिया जाता है। नई समय-सीमा से कर्मचारियों को अपने वित्तीय लाभ के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

हर अधिकारी और कर्मचारी के लिए तय किए दिन

SOP में ACP फाइल को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक स्तर पर समय-सीमा निर्धारित की गई है। निदेशालय स्तर पर मंजूर होने वाले TGT, PGT, प्रिंसिपल और क्लर्क के मामलों में संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी (DDO) को HRMS पोर्टल पर केस शुरू करके चार दिन के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी या जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के क्लर्क के पास भेजना होगा।

इसके बाद क्लर्क को दो दिन, सहायक को तीन दिन और उप अधीक्षक, सेक्शन अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दो-दो दिन में फाइल आगे बढ़ानी होगी। जिला स्तर से मामला निदेशालय पहुंचने के बाद संबंधित सहायक को पांच दिन में जांच पूरी करनी होगी। शाखा अधीक्षक को दो दिन और संयुक्त निदेशक या अतिरिक्त निदेशक को छह दिन में मामले पर विचार करके मंजूरी देनी होगी। अंतिम आदेश HRMS पोर्टल पर जारी करने के लिए दो दिन की समय-सीमा रखी गई है।

JBT, PRT और C&V शिक्षकों के मामलों की मंजूरी जिले में

JBT, PRT और C&V शिक्षकों के ACP मामलों की मंजूरी जिला स्तर पर होगी। इसके लिए संबंधित DDO को सात दिन में पोर्टल पर केस शुरू करना होगा। इसके बाद क्लर्क को तीन दिन और डीलिंग असिस्टेंट को पांच दिन में अपनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

हरियाणा कैबिनेट में बड़ा बदलाव, विपुल गोयल से छीना गया नागरिक उड्डयन विभाग

आगे उप अधीक्षक या अधीक्षक को तीन दिन, सेक्शन अधिकारी या लेखा अधिकारी को छह दिन और DEEO को तीन दिन में मामले की जांच और मंजूरी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद अधीक्षक को तीन दिन में HRMS पोर्टल पर अंतिम आदेश जारी करना होगा।

दस्तावेजों की कमी होने पर पोर्टल पर मिलेगी सूचना

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ACP मामलों की जांच के दौरान यदि किसी कर्मचारी के दस्तावेजों में कमी या कोई विसंगति मिलती है तो इसकी सूचना HRMS पोर्टल के माध्यम से तुरंत दी जाएगी। इससे कर्मचारी समय रहते जरूरी सुधार कर सकेंगे और फाइल अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहेगी।

सभी संबंधित कार्यालयों को पोर्टल पर केस की प्रगति नियमित रूप से अपडेट करनी होगी। अधिकारियों को सेवा रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच भी तय समय में पूरी करनी होगी।

कर्मचारियों को समय पर मिलेगा वित्तीय लाभ

नई SOP का उद्देश्य ACP मामलों में अनावश्यक देरी रोकना और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करना है। अब कर्मचारियों को अपनी फाइल की स्थिति जानने के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी। समय-सीमा का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई और वेतन रोकने का प्रावधान इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

गन्ने के भाव पर चढूनी और टिकैत गुट एकजुट

You Might Also Like

हरियाणा में प्रदूषण का प्रकोप जारी, कब होगी बरसात ? यहां जानिए Weather Update
हरियाणा में एचटेट परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट, बोर्ड ने अभ्यर्थियों को दी ये छूट
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती से जुड़ी अपडेट, युवाओं को दी ये बड़ी राहत
हरियाणा में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए क्या है सरकार का प्लान? अब सिस्टम सुधारने के लिए ये सख्त कदम उठाने की तैयारी
बीरेंद्र सिंह को प्रभारी बनाने पर गोकुल सेतिया के सवाल
TAGGED:ACP CasesACP मामलेAssured Career ProgressionEducation News HaryanaGovernment EmployeesHaryana Education DepartmentHaryana TeachersHRMS PortalHRMS पोर्टलJBT TeachersJBT शिक्षकNon Teaching StaffPGT TeachersPGT शिक्षकPRT TeachersPRT शिक्षकTeachers SalaryTGT TeachersTGT शिक्षकएश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (ACP)गैर-शिक्षण कर्मचारीशिक्षकों का वेतनशिक्षा समाचार हरियाणासरकारी कर्मचारीहरियाणा शिक्षकहरियाणा शिक्षा विभागहरियाणा सरकार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

गुरुग्राम में विकास कार्यों की समीक्षा: नागरिक की पुष्टि के बाद ही माना जाएगा शिकायत का निस्तारण, CM नायब सिंह सैनी का बड़ा संदेश

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 2, 2026
हवाई यात्रियों को सौगात, चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अब दुबई और इन 12 शहरों के लिए उड़ान शुरू
हरियाणा में मौसम बदलेगा मिजाज, 7 डिग्री तक गिरेगा पारा
JJP रैली के लिए महेंद्रगढ़ में तैयारियां तेज
हरियाणा : बाढ़ और बारिश से प्रभावित किसानों को राहत, अब सरकार ने की ये घोषणा
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?