By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: पंजाब में AAP-कांग्रेस पर बरसे हरियाणा के CM, नशा और भ्रष्टाचार बढ़ाने का लगाया बड़ा आरोप
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरभारतराजनीतिहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकारहरियाणा सरकार

पंजाब में AAP-कांग्रेस पर बरसे हरियाणा के CM, नशा और भ्रष्टाचार बढ़ाने का लगाया बड़ा आरोप

Yuva Haryana
Last updated: September 21, 2026 3:52 pm
Yuva Haryana
Published: September 21, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को जनता से किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आप पार्टी ने पंजाब की जनता से नशा खत्म करने, युवाओं को रोजगार देने, किसानों की फसल खरीदने और महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन 5 साल होने के बाद भी इन्होंने वादे पूरे नहीं किए।

सीएम ने कहा कि आप पार्टी ने महिलाओं, किसानों, गरीबों के साथ धोखा किया, यह धोखेबाज सरकार है। सोमवार को नायब सैनी पंजाब के फाजिल्का जिले के सितो में आयोजित नशा विरोधी यात्रा, नशा मुक्त पंजाब कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे कि नशे को खत्म करेंगे, युवाओं को रोजगार देने का काम करेंगे, पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का काम करेंगे, लेकिन बड़े दुख की बात है कि यह सिर्फ वोट लेने के लिए कही गई बातें थी।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब की जनता बताएं कि पंजाब में नशा बढ़ा है या घटा है। हकीकत ये है कि पंजाब में चार गुणा नशा बढ़ा है, चार गुणा पंजाब पर कर्ज बढ़ गया है, यह सोचने की बात है।

हरियाणा में पराली जलाने पर सख्ती, 12 घंटे में रिपोर्ट और ड्रोन से होगी निगरानी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो देख रहा था, जिसमें भगवंत मान कह रहे थे कि पहले कुछ लोग बोलते थे कि इन्हें एक्सपीरियंस नहीं है काम का, लेकिन अब हमें एक्सपीरियंस हो गया है।

नायब सिंह सैनी भगवंत मान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मान साहब आपको एक्सपीरियंस हो गया है नशे को बढ़ाने का, नशे में युवाओं को फंसाने का, प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ाने का, कैसे पैसा लूटना है, कहां से लूटना है, फिरोतियों का पैसा कौन मांगता है, ये एक्सपीरियंस आप पार्टी की सरकार को हो गया है।

हरियाणा के सीएम ने कहा कि आज युवाओं को बचाने और उन्हें संभालना एक चुनौती है। पंजाब जो कभी अपने शूरवीरों के लिए और कुश्ती-कबड्डी के लिए पूरे देश का गौरव होता था, उसे एक गहरी साजिश और राज्य सरकार की नाकामी के कारण नशे की आग में धकेलने का काम किया गया।

हरियाणा के पूर्व सैनिक के जज्बे को सलाम, 85 साल की उम्र में की MA की पढ़ाई

नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने भी ये कहा था कि नशे को खत्म करेंगे, भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे, रोजगार देंगे, लेकिन कांग्रेस राज में भी पंजाब में नशा बढ़ा, नौकरी भी नहीं लगी। कांग्रेस ने जो बातें कही थी, उनको कभी पूरा नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ मंच पर बैठकर पंजाब के युवाओं को ये बताएं कि कितने युवाओं को रोजगार देने का काम किया, नशे को खत्म करने के लिए क्या किया। परन्तु ये लोग सिर्फ चुटकुले मारना ही जानते हैं, ये काम नहीं करते।

वहीं सीएम नायब सिंह ने ये भी कहा कि हरियाणा और पंजाब का रिश्ता छोटे-बड़े भाई का है, लेकिन आज दोनों राज्यों की विकास यात्रा में अंतर स्पष्ट दिखाई देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा डबल इंजन सरकार के माध्यम से तेजी से आगे बढ़ रहा है, जबकि पंजाब पीछे रह गया है।

नायब सैनी ने पंजाब में एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का उल्लेख करते हुए कहा कि पंजाब में विधायक और मंत्रियों के इई—गिर्द घूमने वाले, उनके रिश्तेदारों के बच्चे एक्साइज इंस्पेक्टर लग गए। ऐसे बच्चे एक्साइज इंस्पेक्टर लगे, जिन्होंने दो फॉर्म भरे, दो केंद्रों पर एक साथ उनका एग्जाम हुआ और वे दोनों परीक्षा केंद्रों पर पास भी हो गए और दोनों केंद्रों से एक्साइज इंस्पेक्टर लगे, ये हाल पंजाब में सरकारी भर्तियों का है।

हरियाणा में इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार का काम तेज, इन जिलों में बढ़ेगी सिटी बस सेवा

उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले वर्षों के दौरान दो लाख से अधिक युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची सरकारी नौकरी दी गई है। हाल ही में आए एक भर्ती परिणाम में अकेले पुनहाना क्षेत्र के 29 युवाओं के चयन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि किसी युवा को नौकरी पाने के लिए किसी राजनीतिक व्यक्ति की सिफारिश या पैसे की आवश्यकता नहीं पड़ी। यही सुशासन और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था का प्रमाण है।

You Might Also Like

हरियाणा में नया कानून लागू, अब छोटे अपराधों में मिली ये राहत, पढ़ें
दिल्ली ब्लास्ट के बाद चर्चा में आई हरियाणा की अल फलाह यूनिवर्सिटी में अब हालात कैसे ? पढ़िए ताजा अपडेट
कौन-सा अनाज खाते हो, कौन-सी गाड़ी चलाते हो ? सरकार आपसे पूछेगी ऐसे सवाल, लेकिन क्यों ? पढ़ें
21 जनवरी को हरियाणा आएंगे राहुल गांधी, दौरे से पहले कांग्रेस के संगठन का विस्तार
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने की ASI संदीप के परिजनों से मुलाकात, दिया बड़ा आश्वासन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

एक कॉल में घर बैठे पशु चिकित्सा सेवा देने के दावे फेल, हरियाणा में मोबाइल वेटनरी यूनिट योजना ठप क्यों पड़ी ? जानें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 27, 2025
कितना बड़ा होगा हरियाणा का नया जिला हांसी ? क्षेत्रफल, जनसंख्या सहित पूरी जानकारी जानिए
कुरुक्षेत्र के एक निर्माणाधीन होटल में पांच लोग मृत मिले, शहर में मची सनसनी
Hisar Airport पर नाइट लैंडिंग की तैयारियां तेज, अब ये वाला लाइसेंस मिलते ही रात को उतर सकेंगे जहाज
हरियाणा में आढ़तियों के भुगतान में देरी, धान के उठान की मजदूरी का पैसा भी अटका
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?