By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: कोहरे का कहर, हरियाणा में कई सड़क हादसे हुए, 40 से ज्यादा वाहन टकराए
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

कोहरे का कहर, हरियाणा में कई सड़क हादसे हुए, 40 से ज्यादा वाहन टकराए

Yuva Haryana
Last updated: December 14, 2025 12:12 pm
Yuva Haryana
Published: December 14, 2025
Share
SHARE

Yua Haryana : हरियाणा में कोहरा पड़ने से ठंड बढ़ गई है। रविवार सुबह कई जिलों में सर्दी के मौसम की पहली घनी धुंध ने जोरदार दस्तक दी और कोहरे की मोटी चादर छाने से दृश्यता बेहद कम हो गई।

कोहरे के शुरूआती दिनों में ही हरियाणा में कई जगहों पर सड़क हादसे भी हुए है। इनमें रोहतक जिले में एक बड़ा हादसा हुआ, जहां करीब 30 वाहन आपस में टकराए और इन हादसों में दो लोगों की मौत गई और करीब 40 लोग घायल बताए जा रहे है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

दरअसल, अंबाला से नारनौल तक जाने वाले नेशनल हाईवे 152 डी पर गांव खरकड़ा के नजदीक घने कोहरे में एक ट्रक ने दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक ट्रक पलट गया। इसके बाद दृश्यता कम होने के कारण एक के बाद एक करीब 30 वाहन आपस में टकरा गए। सूचना के बाद स्थानीय महम पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला।

उधर, दादरी जिले से भी एक सड़क हादसे की सूचना सामने आई है। यहां कालियावास मोड़ के पास कम दृश्यता के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक बस भी शामिल थी, जिसमें कई बच्चे सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

वहीं हिसार में नेशनल हाईवे-52 पर धिकताना मोड़ के पास भी कई वाहन एक के बाद एक आपस में टकराए।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा और बढ़ सकता है इसलिए वाहन चलाते समय चालक फॉग लाइट का प्रयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। मौसम जानकारों का कहना है कि 16 दिसंबर से एक बार फिर उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

फिलहाल प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार लगातार ठंडी हवाओं और नमी के कारण आगामी दिनों में कोहरे की तीव्रता और बढ़ सकती है। सुबह और रात के समय दृश्यता और कम होने से सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ सकता है।

You Might Also Like

डबल मर्डर से दहला हरियाणा, 75 गज जमीन के विवाद में दिनदहाड़े ताऊ-भतीजे की गोली मारकर हत्या
BJP के मिशन पंजाब में जुटे CM नायब सैनी, AAP और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला
हरियाणा में HCS के 102 पदों पर भर्ती से जुड़ी बड़ी अपडेट, परीक्षा और इंटरव्यू का शेड्यूल जारी
हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्कर्स परेशान, छह महीने से नहीं मिला पूरा मानदेय
केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारी, हरियाणा ने केंद्र सरकार के आगे रखी ये डिमांड, पढ़ें
TAGGED:40 से ज्यादा वाहन टकराएFog wreaks havocover 40 vehicles collideseveral road accidents occur in Haryanaकोहरे का कहरनेशनल हाईवे 152 डी पर गांव खरकड़ारोहतकहरियाणा में कई सड़क हादसे हुए
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकारहरियाणा सरकार

25 नवंबर को हरियाणा आएंगे PM नरेंद्र मोदी, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 4, 2025
कोहरे का कहर, हरियाणा में कई सड़क हादसे हुए, 40 से ज्यादा वाहन टकराए
झज्जर कथित एनकाउंटर केस, अब CM के आदेश पर SIT करेगी मामले की जांच
हरियाणा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील का सियासी विरोध, कांग्रेस-इनेलो ने BJP सरकार को घेरा
8 Mistakes That Will RUIN Your Weekend Trips Plan
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?