Sun, 21 May 2023
आज ही के दिन हुई थी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या
Vikas Malik
देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 20 अगस्त 1944 - 21 मई 1991 पेशे से एक पायलट थे।
आज ही के दिन 21 मई 1991 को राजीव गांधी की तमिलनाडु में एक आत्मघाती हमले में हत्या की गई थी
आपको बता दें कि राजीव गांधी इंडियन एयरलाइंस में पायलट थे।
राजीव गांधी ने यूके से पढ़ाई की थी फिर दिल्ली फ्लाइंग से कॉमर्शियल पायलट का लाइसेंस लिया।
राजीव गांधी और सोनिया की पहली मुलाकात 1965 में हुई यूके में हुई थी।
जिसके बाद 25 फरवरी, 1968 को शादी कर ली थी।
दोनों के दो बच्चे हुए। राहुल गांधी का जन्म 1970 में हुआ, प्रियंका का जन्म 1972 में हुआ था
राजीव गांधी का पहला राजनीतिक दौरा इंग्लैंड का था।
राजीव गांधी एक बेहतरीन फोटोग्राफर थे उन्हें शौक फोटो लेने का वो अत्याधुनिक कैमरे रखते थे।
राजीव गांधी की छवि एक युवा नेता की थी। वह 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने।
मां की मौत के कुछ घंटों बाद ही राजीव देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।