History of 25 May : आज का इतिहास, जानिए आज के दिन हुई प्रमुख घटनाएं

 

History of 25 May  : वैसे तो देश-दुनिया में हर वक्त, हर पल कुछ न कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं। और कभी- कभी इन्हीं घटनाओं के आधार पर भविष्य के फैसले भी लिए जाते हैं।

इसके अलावा आने वाली पीढ़ी को इन घटनाओं के बारे में जानना भी जरूरी होता है। आइये आज  के दिन हुई प्रमुख घटनाओं पर एक नज़र डालते हैं। 

25 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 

मुगल शासक जहांगीर ने 1611 में महरून्निसा से निकाह किया, बाद में इनका नाम नूरजहां पड़ा।

यात्रियों को लेकर जा रहा स्टीमर ‘सर जॉन लॉरेंस’ 1877 में उड़ीसा तट के पास डूबा।

जावा में 1919 में केलट ज्वालामुखी फटने से 16 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हुई।

अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने 1961 में अंतरिक्ष अभियान शुरु करने के लिए वित्तीय मदद की घोषणा की।

अफ़्रीकी इतिहास में 1963 में पहली बार 32 अफ़्रीकी देशों ने मिलकर अफ्रीकन यूनियन नाम संगठन बनाया।

बोइंग कंप्यूटर सविर्स की स्थापना 1970 में की गई।

बांग्लादेश में 1985 को आए तूफान में 10 हजार लोगों की मौत हुई।

अमेरिकी वैज्ञानिकों को 1995 को पहली बार जीवित जीव के डी.एन.ए. को डीकोड करने में सफलता मिली।

परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर 1998 में प्रतिबंध न लगाने के लिए यूरोपीय संघ के सभी 15 सदस्य देश सहमत।

चिली ने 2003 में पहली बार विश्व कप टेनिस ख़िताब जीता।

नासा ने जीओईएसएन नामक मौसम उपग्रह अंतरिक्ष में रवाना किया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने पोत आधारित इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण 2006 में किया।

श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर 2007 में सैद्धांतिक अनुमति दी।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के द्वारा भेजा गया एक रोबोट मंगल ग्रह पर 2008 में आज ही के दिन पहुंचा था।

जापान के 80 वर्षीय युईशिरो मिउरा 2013 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति बने।

25 मई को जन्मे व्यक्ति 

प्रसिद्ध उर्दू शायर दाग़ देहलवी का जन्म 1831 में हुआ।

प्रख्यात वकील और शिक्षाविद रास बिहारी बोस का जन्म 1886 में हुआ।

बंगाल के विद्रोही कवि काजी नजरूल इस्लाम का जन्म 1899 में हुआ।

इतालवी राजनीतिज्ञ एनरिको बर्लिंगर का जन्म 1922 में हुआ।

25 मई को हुए निधन

जाने-माने शिक्षाविद् और कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति आशुतोष मुखर्जी का निधन 1924 में हुआ।

त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व प्रधानमंत्री बासदियो पांडेय का निधन 1933 में हुआ।

हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत का निधन 1998 में हुआ।

हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ सुनील दत्त का निधन 2005 में हुआ।

तपन चट्टोपाध्याय बांग्ला अभिनेता का निधन 2010 में हुआ।

भारतीय समाज सेवी रजनीकांत अरोल का निधन 2011 में हुआ।

प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार भगवत रावत का निधन 2012 में हुआ।