Road Accident: चंडीगढ़ में कार से 7 को कुचलने वाला गिरफ्तार, आरोपी है नेशनल लेवल का शूटर, 3 लोगों की मौत हो चुकी है मौके पर, जानिए क्या है मामला

Road Accident: 4 दिन पहले चंडीगढ़ में धनास-सारंगपुर रोड पर 7 लोगों के कुचलने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनमे से 3 की मौके पर ही मौत हो गई थी।
इस हादसे में 21 साल का आरोपी परमवीर सिंह पकड़ में आया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को आज ड्यूटी मजिस्ट्रेट से सामने पेश करके रिमांड पर लिया जा सकता है।
आरोपी है नेशनल लेवल का शूटर
पुलिस के अनुसार, आरोपी परमवीर नेशनल लेवल का शूटर है। 17 मई को धनास कम्युनिटी सेंटर के सामने मोड़ पर शाम के समय परमवीर ने फोक्सवैगन बीटल फुटपाथ पर चढ़ाते हुए 7 लोगों को कुचल दिया था, जिनमें से 3 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं 4 घायलों का इलाज चल रहा है।
पुलिस अधिकारियों पर बनाया जा रहा है दबाव
चंडीगढ़ पुलिस पर आरोपी को पकड़ने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था। आम आदमी पार्टी द्वारा पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।
भाजपा द्वारा भी जल्द कार्रवाई करने को कहा गया। धनास-सारंगपुर के लोगों द्वारा रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष लक्की ने भी शुक्रवार को पार्टी नेताओं के साथ धनास दुर्घटना के पीड़ितों के घर जाकर उनसे मुलाकात की।
SSP आज कर सकते हैं प्रेस वार्ता
इस मामले को लेकर चंडीगढ़ SSP आज प्रेस वार्ता कर सकते हैं, जिसमें 4 दिन आरोपी कहां रहा, एक्सीडेंट कैसे हुआ और उसके बाद कहां फरार हुआ?
आरोपी के साथ हादसे के दौरान एक लड़की भी थी, उसके बारे में भी बताया जा सकता है।
आरोपी के ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य तरह की जानकारियां भी प्रेस वार्ता में उजागर की जाएंगी।
यह हैं मृतक का नाम
सड़क हादसे में राजमती की 17 मई को ही मौत हो गई थी। वह EWS कॉलोनी धनास में रहती थी। उसकी दोनों टांगें बुरी तरह कुचली गई थीं। मुस्तफा EWS कॉलोनी धनास निवासी भी PGI में 18 मई को दम तोड़ दिया।
विमलेश की भी में शुक्रवार को मौत हो गई थी।
वहीं कर्मजीत तोगा निवासी का PGI में इलाज चल रहा है। बॉबी, EWS कॉलोनी धनास PGI में भर्ती है।
दलीप सोनी EWS कॉलोनी धनास का PGI तो नीलम EWS कॉलोनी धनास का GMSH-16 में इलाज चल रहा है।