हरियाणा में फिर होगी झमाझम बारिश, इन 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी; दो जिलों में भारी बारिश का खतरा

Haryana Weather Update: मौसम विभाग द्वारा हरियाणा के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें दो जिलें पंचकूला और यमुनानगर में भारी बारिश के अलर्ट ने आमजन की चिंता बढ़ा दी है। यहां पर 200 MM से ज्यादा बारिश होने का मौसम विभाग ने अनुमान जताया है।
इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज से अगले दो दिन तक सूबे के इन 20 जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। इन जिलों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान केे अनुसार राज्य में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने या बिजली गिरने की संभावना है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ स्थानों पर वर्षा गतिविधियां संभव हैं।