Yuva Haryana

समय के साथ बदली हरियाणा की तस्वीर, भ्रूण हत्या के नाम से बदनाम प्रदेश अब मनाता है हर बेटी के जन्म पर जशन

 

Yuva Haryana: हरियाणा के सीएम ने शुक्रवार को कहा की समय के साथ प्रदेश की तस्वीर बदली है  हरियाणा जो कभी कन्या भ्रूण हत्या के लिए बदनाम था, 


अब हर लड़की के जन्म का मश्‍न मना रहा है और आज राज्य में प्रति 1000 लड़कों पर 923 लड़कियां हैं। उन्होंने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के कारण संभव हुआ है, जिसे 22 जनवरी, 2015 को पानीपत में शुरू किया गया था।


राज्य सरकार, सामाजिक संगठनों, खाप पंचायतों, गैर सरकारी संगठनों और शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभागों ने हरियाणा में लिंग अनुपात में सुधार के लिए अथक प्रयास किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने कन्या भ्रूण हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की है। खट्टर ने कहा कि इन समर्पित प्रयासों के कारण ही आज हरियाणा में प्रति 1,000 लड़कों पर 923 लड़कियां हैं। 2014 में प्रति 1,000 लड़कों पर 871 लड़कियां थीं।


एक आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने फतेहाबाद, अंबाला और जींद के उपायुक्तों को उनके जिलों में लिंगानुपात में सुधार के लिए नकद पुरस्कार भी प्रदान किए। पुलिस में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 2014 में 6 प्रतिशत से बढ़कर आज 10 प्रतिशत हो गया है। खट्टर ने कहा कि आने वाले वर्षों में इसे 15 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य है। उन्होंने आगे कहा कि कहते हैं कि हर सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है। मेरी सफलता में मेरी मां का बहुत बड़ा हाथ है।


मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद और आगे पढ़ना चाहते थे, उनके पिता ने उनका समर्थन नहीं किया। लेकिन उनकी मां ने उन्हें कॉलेज में प्रवेश के लिए 300 रुपये दिए। उन्होंने कहा कि मैं अपनी सफलता को अपनी मां को समर्पित करता हूं। अगर उन्होंने मुझे आगे की पढ़ाई के लिए पैसे नहीं दिए तो शायद मैं इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाता। सर ने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को 'महिला सम्मान दिवस' के रूप में मनाया जाना चाहिए।