खुशखबरी दी दस्तक, खत्म हुआ का इंतजार जल्द ही हल्की हवाओं के साथ छाएंगे मानसूनी बादल...

Yuva hayana : हरियाणा में भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने अपने अपने अनुमान लगाए है।बता दें, कि हरियाणा का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी ।
आपको बता दे, कि मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का भी अनुमान लगाया है। साथ ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियम के आसपास रहने का भी अनुमान लगाया गया है। दरअसल आपको बता दें कि हरियाणा में अगले आने वाले 3 दिन तक भीषण गर्मी होने का अनुमान लगाया जा रहा है और भयंकर लू चलने की संभावना भी बताई जा रही है। आपको बता दें कि भीषण गर्मी के कारण लोगों को बाहर ना निकलने की सलाह दी जा रही है। हालांकि
आईएमडी ने कहा कि सुबह 8ः30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 49 प्रतिशत दर्ज की गई वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई सुबह 8 बजे 126 रहा जो की मध्यम श्रेणी में आता है।
लोगों को मिलेगी राहत।
अब गर्मी से परेशान लोगों के लिए खुशखबरी ने दस्तक दी है मौसम विभाग ने जल्दी मानसून आने की सूचना दी है,कि लोगों को राहत मिलने की आशंका जताई है। यदि हालात अनुकूल रहे तो, हरियाणा में भी जून के अंत या जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून पहुंच जायेंगे। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में 30 जून को मॉनसून पहुंच जायेंगे।
हालांकि IMD के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर के शेष कुछ हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, पूरे लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों, मन्नार की खाड़ी और कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। आपको बता दें, कि हरियाणा प्रदेश का पारा 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने की संभावना है। बता दें, कि प्रदेश के लोग गर्मी से परेशान होकर मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही आपको बता दें, कि प्रदेश के किसान मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।