हरियाणा में महिला दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह आज, CM मनोहर लाल महिलाओं को करेंगे सम्मानित
हरियाणा के करनाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नई अनाज मंडी में आज राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में सीएम मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

हरियाणा के करनाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नई अनाज मंडी में आज राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में सीएम मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब 12 हजार महिलाओं के पहुंचने की सम्भावना है, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं शामिल रहेंगी। समारोह में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री कमलेश ढांडा, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली, हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा सरकार की ओर से ये पुरस्कार महिलाओं को दिए जाएंगे।
1- सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत 5 लाख रुपए की राशि
2- इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत 1 लाख 50 हजार रुपए
3- कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत 1 लाख रुपए
4- बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत 1 लाख रुपए
5- लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड के तहत 51 हजार रुपए
6- एएनएम, नर्स/महिला एमपी डब्ल्यू पुरस्कार के तहत 21 हजार रुपए
7- महिला खिलाड़ी को 21 हजार रुपए
8- सरकारी कर्मचारी को 21 हजार रुपए
9- सामाजिक कार्यकर्ता को 21 हजार रुपए
10 महिला उद्यमी को 21 हजार रुपए की राशि के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित जाएगा।