राम रहीम का 56वां जन्मदिन: पैरोल से बाहर, आश्रम में होगा प्रवचन, सिरसा जाने पर रोक

 

Yuva Haryana : डेरा सच्चा सौदा के मुखिया संत राम रहीम, जिन्होंने साध्वियों के यौन शोषण और कत्ल केस में सजा काट रहे आज वो 56वां जन्मदिन मनाने के लिए पेरोल पर  जेल से बाहर जाने की परमिशन मिल गई है। यह पहली बार है इन 6 सालो में जब राम रहीम जेल से बाहर आकर अपने आश्रम में जन्मदिन मनायेगा ।

जून 2023 में पैरोल पर बाहर आए राम रहीम का यह जन्मदिन 15 अगस्त को है। राम रहीम को 25 अगस्त 2017 को साध्वियों के यौन शोषण केस में सजा हुई थी, जिसके बाद उन्हें सुनारिया जेल में बंद कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें पत्रकार छत्रपति और रणजीत कत्लकांड में भी सजा हुई थी।

राम रहीम ने इस बार पैरोल पर आकर अपने आश्रम में प्रवचन करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, उन्हें उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में प्रवचन करने की अनुमति भी मिली है। प्रवचन 15 अगस्त को शाम 5 बजे से रात के समय तक चलेंगे।

राम रहीम ने इस बार सोशल मीडिया से दूरी बनाई है और अपने प्रवचनों को सीधे जूम के माध्यम से बहुत सारे डेरों में प्रसारित कर रहे हैं। उन्होंने पहली बार बरनावा आश्रम में सत्संग का आयोजन किया है, जो उनके शिष्यों के लिए महत्वपूर्ण होगा। इस परमिशन के बाद, उन्हें सिरसा जाने की अनुमति नहीं दी गई है।