MP Rattan Lal Kataria: हरियाणा के बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया का निधन, उनके आवास पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर, मनीमाजरा श्मशान घाट में होगा अंतिम संस्कार

MP Ratan Lal Kataria No More: हरियाणा के अंबाला से भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया का देर रात निधन हो गया है। वो चंडीगढ़ पीजीआई में पिछले कई दिनों से दाखिल थे। आज उनका पार्थिव देर पंचकूला आवास पर रखवाया जाएगा और उसके बाद मनीमाजरा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कौन थे रतन लाल कटारिया ?
रतन लाल कटारिया हरियाणा भाजपा के सक्रिय नेता के रुप में जाने जाते थे। रतन लाल कटारिया का जन्म 19 दिसंबर 1951 को हरियाणा के यमुनानगर जिले के संधाली गांव में हुआ था। रतनलाल कटारिया के पिता श्री ज्योति राम, माता स्व: श्रीमती परिवार देवी थे। उनकी पत्नी की नाम बंतो कटारिया है और उनके तीन बच्चे हैं। फिलहाल वो हरियाणा की अंबाला लोकसभा सीट से सांसद थे।
रतन लाल कटारिया की पढाई
शिक्षा: B.A (H), M.A. in Pol. Science and LL.B. from Kurukshetra University
राजनीतिक इतिहास
50 वर्षों से आरएसएस के स्वयंसेवक है व् हरिजन कल्याण निगम के अध्यक्ष और गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष रह चुके है l वह 1999 में 13वीं लोकसभा और फिर 2014 में 16वीं लोकसभा और 2019 में 17वीं लोकसभा के दौरान अंबाला लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने।[3]
मई 2019 में केंद्रीय जल शक्ति व् सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री भारत सरकार रहे l
2000 से 2003 तक भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और अक्टूबर 2000 में पार्टी की अपनी पत्रिका भजपा की बात शुरू की।
1987 में रादौर विधानसभा से विधायक रहे l रिवेन्यू मिनिस्टर हरियाणा सरकार रहे l 1996 चेयरमैन वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन रहे l
13 वर्ष की आयु में बाल कलाकार के रूप में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी से सम्मानित हुए l