हरियाणा में पारा 45 डिग्री पार, इस जिले में आज रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, कल 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट

 

हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को प्रदेश के महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री पर जा पहुंचा। 

आज यह प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं फरीदाबाद के बोपनी में पारा 45 डिग्री रहा। कई जिलों में आज धूल भरी आंधी भी चली। 

7 जिलों में रविवार को धूल भरी आंधी और गरज चमक का येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। 

इन जिलों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी शामिल हैं।

शनिवार को भी हरियाणा में सूर्यदेव ने खूब आग उगली। दिन के तापमान में तो बढ़ोतरी दर्ज की ही गई, साथ में रात का तापमान भी पिछली रात की तुलना में 2 डिग्री तक बढ़ गया। 

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अभी तक रात में लोगों को ठंडक महसूस हो रही थी, लेकिन रात का पारा सामान्य हालात में है। 

शुक्रवार रात को प्रदेश के सभी स्थानों पद न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से अधिक रहा।

शनिवार को महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद यह 45.1 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। 

इस सीजन में महेंद्रगढ़ आज सबसे ज्यादा गर्म रहा। फरीबाद में भी गर्मी से राहत नहीं मिली। 

मामूली बढ़ोतरी के बाद यहां भी आज का पारा 45 डिग्री पर रहा। 

प्रदेश में 6 सेंटरों को छोड़ दें तो अन्य सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से उपर चल रहा है।


IMD चंडीगढ़ ने अगले पांच जिलों के लिए मौसम का जो अलर्ट जारी किया है, 

उसमें बताया गया है कि अगले 48 घंटे में हरियाणा में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। 

यानी तापमान 47 डिग्री तक शरीर को झुलसाने वाली स्थित तक जा सकता है। 

उसके बाद राज्य में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि 16 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा के तापमान को प्रभावित कर सकता है।