गृहक्लेश के चलते विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, 5 साल पहले हुई थी शादी, जानिए कहां और क्या है मामला

Crime News: गृहक्लेश के चलते एक विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। युवती का विवाह 5 साल पहले हुई थी। आपको बता दें की यह घटना उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला महानंद की दिन मंगलवार की देर शाम की बताई जा रही है। घटना की जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें की जनपद एटा के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला धीमर निवासी ज्योती (24) की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला महानंद निवासी विजय कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों दिल्ली में रह रहे थे। दो माह पूर्व वह लोग गांव आ गए थे। भरण पोषण के लिए विजय ने टेंपो चलाना शुरू कर दिया था। वहां दंपती के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।
टेंपो चलाने के लिए घर से निकला था महिला का पति
मंगलवार की सुबह विजय टेंपो चलाने के लिए घर से निकल गया था। देर शाम ज्योती ने घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद जब पति व अन्य परिजन घर आए तो जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया। मौत का सही कारण जानने के लिए बुधवार को पुलिस ने ज्योती के शव का पोस्टमॉर्टम कराया।