मंजू शर्मा को मिलेगा पहला ‘श्रीमती सुषमा स्वराज अवॉर्ड’, 10 मार्च को किया जाएगा सम्मानित
हरियाणा सरकार की ओर से साल 2022-23 से स्थापित ‘श्रीमती सुषमा स्वराज अवॉर्ड’ के लिए चयन कर लिया गया है।
Tue, 7 Mar 2023

Manju Sharma : हरियाणा सरकार की ओर से साल 2022-23 से स्थापित ‘श्रीमती सुषमा स्वराज अवॉर्ड’ के लिए चयन कर लिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की स्मृति में दिया जाने वाले ये पहला पुरस्कार जींद जिले के डिगाना गांव की मंजू शर्मा को दिया जाएगा।
दरअसल समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशंसनीय सेवाओं के लिए इस अवॉर्ड की घोषणा मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों विधानसभा में की थी। इसके साथ ही पहला पुरस्कार, बाल एवं महिला विकास विभाग मुख्यालय के अनुसार, मंजू को 10 मार्च को विशेष समारोह में दिया जाएगा। मंजू शर्मा इससे पहले साल 2012-13 के लिए जनवरी 2014 में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार ले चुकी हैं।