हरियाणा के इन राज्यों में होगी बारिश, जाने अपने राज्यों का तापमान

 
हरियाणा में बढ़ते तापमान ने सभी के इन दिनों पसीने छुटा दिए है। यह मौसम का उतार-चढ़ाव 15 जून तक बना रहेगा। हरियाणा के 9 जिलों में बूंदाबांदी और 13 जिलों में प्रचंड गर्मी दिखाई दे सकते हैं। न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है।
रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान विभाग ने जिन जिलों में बूंदाबांदी की संभावनाएं दर्शाई है, उनमें 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो सिर्फ सिरसा जिले में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज सोनीपत, पानीपत, पंचकूला, रोहतक, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में मौसम बदलने के साथ ही गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
शनिवार को कुछ हिस्सों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट जरूर देखने को मिली थी। जबकि रविवार की रात एक बार फिर पारा बढ़ा गया है। हरियाणा के गुरुग्राम में सबसे अधिक 28 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। जबकि करनाल में 24.4 डिग्री के साथ सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
सोमवार को महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। ऐसे में इन जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहने की संभावना है। हालांकि बार-बार मौसम में हो रहे परिवर्तन की वजह से अभी तक हरियाणा में लू का प्रकोप नहीं दिखाई दिया है।
इन जिलों में अगले दो दिन इसी प्रकार का मौसम बना रह सकता है। गर्मी के साथ-साथ लोगों को उमस भी परेशान कर सकती है। चूंकि पिछले दिनों हुई बूंदाबांदी के कारण उमस बढ़ गई थी।
मौसम विज्ञान विभाग ने 11 से 15 जून तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने पूर्वानुमान लगाया हुआ है। हालांकि 15 जून को पूरे प्रदेश में बूंदाबांदी और हवाएं चलने की संभावना है।