हरियाणा में शादी का झांसा देकर युवक बनाता रहा शारीरिक संबंध, आरोपी, महिला की तुड़वा चुका है 2 शादियां, जानिए कहां का है मामला

 


Haryana Rape News: हरियाणा के अंबाला  में युवक द्वारा शादी का झांसा देकर महिला से कई साल तक  शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। 

लेकिन आरोपी ने पीड़िता से शादी भी नहीं की और पीछा भी नहीं छोड़ा।

 आपको बता दें की आरोपी पीड़िता की 2 शादियां तुड़वा चुका है।

 वह  ससुराल में जाकर भी उसके साथ सम्बन्ध बनाता था।

 पीड़िता ने मुलाना थाना में दी शिकायत में बताया कि साल 2014 में वह अपने माता-पिता के साथ यमुनानगर रहती थी। 

यहां मजदूरी का काम करती थी और आरोपी गौरव भी यहीं काम करता था।

 यहां दोनों की दोस्ती हो गई और आरोपी युवक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनता रहा।


शादी के बाद भी बनाता रहा संबंध


पीड़िता के आरोप हैं कि गौरव उसे गुमराह करता रहा। कहता था कि शादी के लिए 3 साल रुकना होगा।

 जब गौरव ने शादी नहीं की तो पीड़िता की शादी यूपी में कर दी। 

इसके बावजूद आरोपी उसे ससुराल से बहका वापस ले आया।

 यहां से रिश्ता टूटने के बाद वह अपने मायके मुलाना में रहने लगी।

पीड़िता के आरोप है कि उसने एक बच्चे को जन्म दिया, जो गौरव का ही है।

 आरोपी उसके साथ अभी तक शारीरिक संबंध बनाता रहा।

आरोपी 2 शादी तुड़वा चुका है 


पीड़िता ने बताया कि 2 माह पहले भी उसके परिवार ने उसकी शादी कर दी थी, लेकिन आरोपी फिर भी उसके पीछे लगा रहा। 

ससुराल में आकर शारीरिक संबंध बनाता था। 

आरोपी गौरव ने यह शादी भी तोड़कर उससे शादी करने की बात कही और वह उसकी बातों में फंस गई। 

उसने अपने दूसरे पति को भी छोड़ दिया।

 पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।